फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर कोहरा है घना, जीरो विजिबिलिटी में ड्राइविंग के दौरान ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

Thu, 09 Jan 2020 11:29 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Driving in Fog - फोटो : AmarUjala
इस साल राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में सर्दी ने 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं कोहरे ने भी वाहन चालकों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। जीरो विजिबिलिटी के चलते रोजाना ही सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में अगर आप कोहरे में ड्राइव कर रहे हैं, तो इन टिप्स को अपना कर अपने सफर को सुरिक्षत बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला

विंडो, लाइट्स और विंडशील्ड रखें साफ

अपनी कार को सड़क पर निकालने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी कार की खिड़कियां, हेडलाइट्स, फॉग लाइट्स, पार्किंग लाइट्स, ब्रेक लाइट्स और विंडशील्ड पर गंदी न हों। विंडशील्ड को अंदर और बाहर दोनों तरफ से अच्छे से साफ करें। ताकि सड़क स्पष्ट दिखाई दे और आंखों पर जोर न पड़े।
 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : ANI

आगे के वाहन से दूरी बना कर चलें

ड्राइविंग करने के दौरान सीट बेल्ट जरूर बांध लें। फॉग वाली स्थिति में अतिरिक्त सावधानी बरतें और अगर आगर कोई व्हीकल आपको आगे चलते हुए दिखाई दे रहा है, तो ब्रेक लगाने में सावधारी बरतें, एडवांस में ब्रेक लगाएं। आगे के वाहन से दूरी बना कर चलें, कम से कम 10 मीटर की दूरी के नियम को फॉलो करें।
 

4 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

इंडीकेटर और पार्किंग लाइट्स ऑन रखें

जीरो विजिबिलिटी में ड्राइविंग करते वक्त इंडीकेटर और पार्किंग लाइट्स को ऑन रखें। चेक कर लें कि ये ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं। इसका फायदा यह होगा कि पीछे आ रहे वाहन को आपकी गाड़ी के बारे में पता चल जाएगा। वहीं किसी भी दिशा में मुड़ने से 15 सेकंड पहले ही इंडीकेटर दे दें, ताकि पीछे आ रही गाड़ी को धीमा होने का वक्त मिल जाए।
 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला

लो बीम पर गाड़ी चलाएं

जीरो विजिबिलिटी में ड्राइविंग के दौरान डेहलाइट को लो बीम पर रखें। ताकि विजिबिलिटी बढ़ जाए। वहीं इसका एक और फायदा यह होगा कि स्पीडब्रेकर भी आपको इस दौरान आसानी से दिख पाएंगे।
 
विज्ञापन

6 of 8

तेज गति और ओवरटेक से बचें

जीरो विजिबिलिटी के दौरान भी कई लोग जल्द पहुंचने के लिए तेज गति से गाड़ी चलाते हैं, जो आपको और सामने वाले के लिए घातक साबित हो सकती है। थोड़ी जल्दबाजी जान पर भारी सकती है। इसलिए धैर्य रखें नॉर्मल स्पीड पर ड्राइव करें, वहीं ओवरटेक के दौरान हादसे की संभावना बढ़ जाती है इसलिए जरूरत पड़ने पर ही ओवरटेक करें।
 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala

हीटर ऑन करें

जीरो विजिबिलिटी के दौरान गाड़ी का हीटर ऑन रखें या ब्लोअर चलाए रखें ताकि भाप न बनने पाए। बार-बार शीशा धुंधला होने से ड्राइविंग में दिक्कत होती है, ऐसे में हीटर या ब्लोअर आपको इस समस्या से बचा जा सकता है।  
विज्ञापन

8 of 8
Fog - फोटो : दिगविशाल

कुछ जरूरी बातें...

  • लो विजिबिलिटी में सड़क पर कलर्स गाइडलाइन को फॉलो करना चाहिए। रिफलेक्टर के इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है।
  • वहीं दोपहिया वाहन चालक रेडियम जैकेट का इस्तेमाल करें। स्कूटर, बाइक या साइकिल पर रेडियम टेप का इस्तेमाल करें, हेलमेट पर भी रेडियम टेप लगाकर रखें।
  • कार पर भी रिफ्लेक्टर टेप लगा सकते हैं, इससे दूर से वाहन पीछे या सामने आने वाले वाहन को पता चल जाएगा। वहीं ओवरटेक करते वक्त भी यह फायदा देगा।
  • गाड़ी खराब होने पर कभी सड़क पर पार्क न करें और उसे साइड में लगा दें, हैजार्ड लाइट या इंटीकेटर्स ऑन कर दें।
  • कोहरे या लो विजिबिलिटी के दौरान धुंधले शीशे को सबसे पहले सूती के कपड़े या पेपर से साफ करें। गाड़ी में अतिरिक्त कागज रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर काम आ सके।
  • गाड़ी में हीटर या ब्लोअर चला रहे हैं, तो वेंटिलेशन के लिए शीशा थोड़ा सा खोल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें