फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज ले आई बेहद सस्ती 1.28 लाख की कार, 36 kmpl का देगी माइलेज

Mon, 04 Dec 2017 10:36 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 5
Bajaj Qute
जल्द ही भारतीय सड़कों पर ऐसी कार आ सकती है जो ऑटोमोबाइल बाजार में हलचल मचा सकती है। काफी मशक्कत के बाद बजाज ऑटो की Qute कार को भारतीय सड़क एंव परिवहन मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। मंत्रालय ने बजाज Qute को व्हीकल की कैटेगरी में जगह दे दी है। इसके बाद माना जा रहा है कि इस वित्त वर्ष के खत्म होने तक बाजार में यह कार दस्तक दे सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
Bajaj Qute
बजाज ने पांच साल पहले दिल्ली में हुए 2012 ऑटो एक्सपो में इस कार का कॉन्सेप्ट पेश किया था। उस वक्त इस कार का नाम आरई60 था। कंपनी ने इस गाड़ी को कार न कह कर क्वॉड्रिसाइकिल (quadricycle) का नाम दिया था। जिसका नाम बाद में बदलकर क्यूट कर दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
bajaj QUTE
इसकी एक और खास बात इसका माइलेज है, क्योंकि खबर हैं कि कार 36 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसके साथ ही कार में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स होने की बात भी कही गई थी। बजाज क्यूट में आपको 216.6 सीसी का पेट्रोल इंजन लगा है, जो सीएनजी और एलपीजी कैपेटिबल भी है। यह इंजन कार को 13.2 पीएस की ताकत देता। कार की अधिकतम स्पीड 70 किमी प्रति घंटे की है।

4 of 5
bajaj QUTE
कार में आपको मोटरसाइकिल की तरह ही 5 स्पीड यूनिट वाला गियरबॉक्स मिलता है। इसके साथ ही कार की लंबाई 2,752 एमएम है। बजाज इसे तुर्की, श्रीलंका, पेरू, केन्या समेत कई देशों में एक्सपोर्ट कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bajaj QUTE
दरअसल इस कार के खिलाफ विभिन्न हाईकोर्ट में जनहित याचिकाएं डाली गई थीं। तकरीबन 5 साल से मंजूरी मि‍लने के इंतजार में यह कार भारतीय सड़कों पर नहीं आ पाई। फिर सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में दखल देनी पड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें