Car Tyre Care Tips
- फोटो : Freepik
टायर और बैटरी का रखरखाव - सफर का पहला भरोसा
टायर आपकी कार की सेफ्टी का सबसे जरूरी हिस्सा है। हमेशा ध्यान रखें कि टायर की ग्रिप अच्छी हो और उनका क्लाइमेट रेटिंग आपके इलाके के अनुसार सही हो। अच्छी ब्रांडेड कंपनियों के टायर का इस्तेमाल करें। टायर आमतौर पर 40,000 से 80,000 किलोमीटर तक चलते हैं। लेकिन यह कार के वजन, सड़क की हालत और आपके ड्राइविंग स्टाइल पर भी निर्भर करता है। इलेक्ट्रिक कारों के टायर जल्दी घिसते हैं क्योंकि उनका वजन और टॉर्क ज्यादा होता है।
बैटरी की देखभाल में भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। बैटरी टर्मिनल साफ रखें और कार को ठंडी, सूखी जगह पर पार्क करें। अगर कार रोजाना इस्तेमाल में नहीं है, तो हफ्ते में एक बार उसे जरूर स्टार्ट करें ताकि बैटरी डिस्चार्ज न हो।
यह भी पढ़ें - Tesla: क्या अब आपकी कार का नया को-ड्राइवर बनेगा ग्रोक? एलन मस्क टेस्ला कारों में ला रहे हैं अपना AI चैटबॉट