फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद किफायती बजट में टॉप 7 कारें, शुरुआती कीमत 2.1 लाख रुपये

Thu, 28 Jul 2016 06:02 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अगर आपका बजट 4 लाख रुपये है और इस बजट में आप एक नई कार लेने की सोच रहे हैं तो आप अभी सही जगह पर हैं। बाजार में कई सारी नई कारें आने से एक पूर्वनिर्धारित बजट के तहत सही कार का चयन करने काफी मुश्किल हो गया है। चल लीजिए आपकी इस मुश्किल को थोड़ा आसान बनाने की कोशिश करते हैं। हम यहां आपको 4 लाख रुपये की कीमत में शीर्ष छह कारों के विकल्प बता रहे हैं।
विज्ञापन

बेहद किफायती बजट में टॉप 7 कारें, शुरुआती कीमत 2.1 लाख रुपये

2 of 8
टाटा नैनो - 2.1-3.0 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली): सस्ती कारों सबसे पहले टाटा नैनो का नाम आता है। लेकिन न केवल कीमत बल्कि इसका इंटीरियर, माइलेज और अन्य कारक इसको एक सफल कार बनाते हैं। यह  624सीसी इंजन के साथ 38PS पावर और 51Nm टॉर्क जेनरेट करती है। यह पांच स्पीड मैनुअल/ ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ है। टाटा नैनो का माइलेज 21.9 किलोमीटर प्रति लीटर है।
विज्ञापन

बेहद किफायती बजट में टॉप 7 कारें, शुरुआती कीमत 2.1 लाख रुपये

3 of 8
रेडी गो- 2.39-3.09 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली): डैटसन की चर्चित कार रेडी गो भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसकी शुरुआती कीमत 2.39 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) तय की गई है। डैटसन रेडी गो को रेनो क्विड के प्लेटफार्म पर बनाया गया है। रेडी-गो में रेनो क्विड का 800सीसी इंजन मिलेगा, जो 54 पीएस की पावर और 72 एनएम का टॉर्क देगा। कंपनी का दावा है कि डैटसन रेडी-गो 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।

बेहद किफायती बजट में टॉप 7 कारें, शुरुआती कीमत 2.1 लाख रुपये

4 of 8
रेनॉ क्विड- 2.7-3.7 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली): इसकी कम कीमत और एडवांस फीचर्स ने लोगों के दिल में खासी जगह बनाई है। इसकी कीमत 2.7 लाख रुपये (एक्सशोरूम, दिल्ली) और टॉप वेरिएंट की कीमत 3.70 लाख रुपये रखी गई है। इसे 'बेबी डस्टर' का नाम दिया गया है क्योंकि यह देखने में बिल्कुल डस्टर कार जैसी ही है।
विज्ञापन

बेहद किफायती बजट में टॉप 7 कारें, शुरुआती कीमत 2.1 लाख रुपये

5 of 8
मारुति ऑल्टो 800- 2.5-3.8 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली): मारुति की ऑल्टो 800 नए अवतार में आ चुकी है। नई ऑल्टो पहले के मुकाबले लंबाई में बड़ी होगी, माइलेज अधिक देगी, अंदर बैठने में अधिक जगह होगी और सबसे बड़ी बात आपकी सुरक्षा का भी ध्यान रखेगी। पेट्रोल वाली नई ऑल्टो की माइलेज 24.7 किलोमीटर होगी जबकि पहले से मौजूद ऑल्टो की माइलेज 22.7 किलोमीटर है। वहीं सीएनजी वर्जन की नई ऑल्टो की माइलेज 33.44 किलोमीटर होगी।
विज्ञापन

बेहद किफायती बजट में टॉप 7 कारें, शुरुआती कीमत 2.1 लाख रुपये

6 of 8
मारुति अल्टो के10- 3.29-4.14 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली):ऑल्टो K10 ऑल्टो 800 की एक अधिक शक्तिशाली वर्जन है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी लिमिटेड ने अपनी बहुप्रतीक्षित छोटी कार अल्टो के10 नेक्‍स्ट जेनरेशन को उतारा है। इसकी शुरुआती कीमत 3.06 रुपए तय की गई है। नई अल्टो के10 के पेट्रोल वर्जन की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 3.06 लाख रुपए से 3.56 लाख रुपए तक है। सीएनजी वर्जन की कीमत 3.82 लाख रुपए है और पेट्रोल इंजन वाली ऑटोमेटिक की कीमत 3.80 लाख रुपए है।
विज्ञापन

बेहद किफायती बजट में टॉप 7 कारें, शुरुआती कीमत 2.1 लाख रुपये

7 of 8
टाटा टियागो- 3.2-5.5 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली): टाटा ने अपनी बहुप्रतीक्षित हैचबैक कार टियागो को लॉन्च कर दिया है। कार के पेट्रोल वर्जन की शुरुआती कीमत 3.20 लाख रुपये और डीजल वर्जन की कीमत 3.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इसके पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन लगा है। यह इंजन 84 बीएचपी की ताकत के साथ 115 एनएम का टॉर्क देगा। गियर ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
विज्ञापन

बेहद किफायती बजट में टॉप 7 कारें, शुरुआती कीमत 2.1 लाख रुपये

8 of 8
हुंडई ईओन- 3.3-4.5 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली): पहली बार 2011 में आई हुंडई ईओन में मारुति सुजुकी ऑल्टो को असली टक्कर दी। वास्तव में यह कार अल्टो की प्रतिद्वंद्वी बनाकर सामने आई। यह कार अभी भी भारतीय बाजार में 814cc अवतार में उपलब्ध है। ‌हुंडई ईओन 20.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें