Volvo XC60
वॉल्वो XC60
वॉल्वो ने भी भारतीय बाजार में संभावनाएं तलाशते हुए अपनी नई लग्जरी एसयूवी XC60 को पेश किया है। इसे कंपनी के बेहद सफल एसयूवी XC90 का छोटा रूप भी कहा जा रहा है। मस्कुलर बॉडी, लंबा बोनट और थॉर के हैमर वाली हेडलाइट्स इसे रोड पर एक अलग पहचान देने का काम करती हैं। इसमें 12.3 इंच का जंबो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। वर्टिकल शेप में दिया गया यह टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, म्यूजिक के अलावा गाड़ी के कई फीचर्स को कंट्रोल करने के काम भी आता है। इसमें वॉल्वो का ट्राइट एंड टेस्टेड 2.0 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो 235 बीएचपी का मैक्स पावर और 480 एनएम का मैक्स टॉर्क देता है। 8.0 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और ऑल व्हील ड्राइव जैसे फीचर्स से लैस यह गाड़ी शहरी ट्रैफिक में चलाने के लिए तो आरामदायक है ही, साथ ही इसे माइल्ड ऑफ रोडिंग पर भी ले जाया जा सकता है। इसका एयर सस्पेंशन इसमें बैठने वालों का न सिर्फ कंफर्ट लेवल बनाए रखता है, बल्कि हैंडलिंग के मामले में भी यह अच्छा परफॉर्म करती है। वॉल्वो ने XC60 का सिर्फ फुली लोडेड वर्जन ही उतारा है। आपको इसमें 4 जोन इलेक्ट्रॉनिक क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड स्टियरिंग व्हील, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट्स, पावर कुशन एक्सटेंशन, हीटेड फ्रंट एंड रियर सीट्स, पैडल शिफ्ट और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।