फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदना चाहते हैं 650 सीसी वाली रॉयल एनफील्ड? जानिए कब और कैसे कर पाएंगे बुकिंग

Thu, 21 Dec 2017 09:59 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 5
royal enfield continental GT
पावरफुल बाइक बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड ने नवंबर में 650 सीसी वाली दो नई बाइक Interceptor 650 और Continental GT 650 पेश की थी। बाद में इसे नवंबर में ही चेन्नई में भी पेश किया गया। दोनों ही बाइकों में नया इंजन और नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Royal Enfield Interceptor 650 Twin and Continental GT 650 Twin - फोटो : Royal Enfield
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत स्थित कंपनी की डीलरशिप अप्रैल 2018 से इन दोनों बाइकों की बुकिंग लेना शुरू कर देगी। इच्छुक ग्राहक 5000 रुपए का अमाउंट देकर इसको बुक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Royal Enfield 650cc Twin-Cylinder Engine
इन दोनों ही बाइकों में 650 सीसी के दो एयर कूल्ड इंजन दिए गए हैं। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑयल कूलर दिया गया है। बाइक का इंजन 7,100rpm पर 47पीएस की शक्ति देगा और 4,000rpm पर 52एनएम की टॉर्क देगा। 

4 of 5
royal enfield 650cc
नए इंटरसेप्टर में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं। मोटरसाइकिल में एबीएस समेत फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें आगे और पीछे 18 इंच के पिरेली टायर हैं और दो शॉक अब्जॉर्बर मौजूद हैं। दोनों बाइक दिखने में काफी हद तक समान हैं। इनमें एक ही प्रकार के हेडलैंप और फ्यूल टैंक दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Royal Enfield Continental GT 750
दोंनों नई मोटरसाइकिलें अप्रैल से शोरूम में उपलब्ध होंगी। मोटरसाइकिलों की कीमत बताए बिना रॉयल एनफील्ड के सीईओ और एमडी सिद्धार्थ लाल ने संकेत दिए थे कि ये तीन से 3.5 लाख रुपए के बीच उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें