अग्रणी भारतीय दोपहिया निर्माता ने भारत के सबसे बड़े बेड़ा कम्यूटर सेगमेंट में नई बाइक शामिल की है। हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी लेटेस्ट आईस्मार्ट स्प्लेंडर 110 को बाजार में 53,300 रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) पर लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की पेटेंट टेक्नोलॉजी i3S के साथ है। बाइक को इस साल फरवरी, 2016 में ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। बाइक पहले से ही देश भर में डीलरशिप के पास पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
नई हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट लॉन्च, जानिए पिछले वर्जन क्या है अलग
2 of 6
हीरो ने स्पलेंडर आईस्मार्ट बाइक आई3एस (आइडल स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम) नाम की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस टेक्नोलॉजी फोर व्हीलर्स से प्रेरित होकर तैयार की गई है। इस टेक्नोलॉजी को बाइक में फ्यूल एफिशियंसी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
नई हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट लॉन्च, जानिए पिछले वर्जन क्या है अलग
3 of 6
ई हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट 110 की स्टाइलिंग 100सीसी वर्जन से थोड़ी अलग है। किसी भी अन्य कम्यूटर मोटरसाइकिल की तरह इसमें कोई अनूठा स्टाइल फीचर नहीं है, लेकिन यह कई अन्य विकल्पों की तुलना में बेहतर दिखाई देती है। यह भी 100सीसी मॉडल की तरह डुअल टोन रंग में उपलब्ध है।
नई हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट लॉन्च, जानिए पिछले वर्जन क्या है अलग
4 of 6
Hero Splendor iSmart
हीरो स्प्लेंडर 110सीसी, एयर कूल्ड इंजन के साथ है। कंपनी का कहना है कि नए इंजन 9 फीसदी अधिक पावर और वर्तमान मौजूद आई स्मार्ट से 12 फीसदी ज्यादा टॉर्क प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि हीरो स्प्लेंडर आई स्मार्ट 110 वर्तमान स्प्लेंडर आई स्मार्ट तुलना में बेहतर फ्यूल एफिशियंसी प्रदान करती है जो सबसे ज्यादा माइलेज के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन
नई हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट लॉन्च, जानिए पिछले वर्जन क्या है अलग
5 of 6
स्पलेंडर आईस्मार्ट की खास बात ये है कि आई3एस टेक्नोलॉजी में जब बाइक खड़ी होती है, तो इंजन ऑटोमैटिकली बंद हो जाता है। बाद में इसे सिर्फ क्लच दबाकर दोबारा शुरू किया जा सकता है। खासकर भीड़-भाड़ वाले शहरों में यह टेक्नोलॉजी काफी फायदेमंद साबित होती है।