Maruti Suzuki Dzire
- फोटो : Amar Sharma
कारों पर GST का असर
अभी कारों पर 5%, 12%, 18% और 28% की चार स्लैब वाली जीएसटी दरें लगती हैं। लेकिन अब इसे घटाकर सिर्फ दो स्लैब (5% और 18%) करने की तैयारी है। इससे कारों और बाइकों पर जीएसटी करीब 10% कम होकर 18% तक आ सकता है।
छोटी पेट्रोल कारें, जिनका इंजन 1,200 cc तक है, उन पर टैक्स 28% से घटकर 18% हो सकता है। यही फायदा छोटी हाइब्रिड कारों को भी मिलने की संभावना है। इससे मारुति और टोयोटा को बड़ा फायदा होगा। जबकि टाटा और महिंद्रा को नुकसान क्योंकि उनका फोकस फिलहाल इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर है।
यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Suzuki Ertiga: 2025 मारुति सुजुकी अर्टिगा नए फीचर्स के साथ अपडेट, जानिए पूरी डिटेल