Kalyani M4
- फोटो : Bharat Forge
टॉप स्पीड 140 किमी प्रति घंटा
इसका व्हीलबेस 3300 एमएम का है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 140 किमी प्रति घंटा तक है और इसकी अधिकतम रेंज 800 किमी है। इसमें 6-स्पीड सीवीटी के साथ क्रॉ़स-ड्राइव-टाइप ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें आम कारों की तरह पार्क, रिअर, न्यूट्रल, ड्राइव और लो का फीचर मिलता है। इसमें स्टैंडर्ड एबीएस के साथ न्यूमेटिक डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसमें मिशिलिन के 20 इंच के टायर लगे हैं, जिनकी खूबी यह है कि ये पंचर नहीं होते हैं। इसमें सेंटर टायर इनफ्लेशन सिस्टम लगा हुआ है। इसके अलावा इनमें पब्लिक अड्रेस सिस्टम, फायर सुप्रेशन सिस्टम, व्हीकल लोकेशन एंड ट्रैकिंग सिस्टम, ड्राइवर असिस्ट कैमरा सिस्टम जैसे फीचर दिए हुए हैं।