फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Affordable Bikes: भारत में रोजाना सफर के लिए टॉप-5 सस्ती और भरोसेमंद बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स

Sat, 25 Oct 2025 07:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत का दोपहिया वाहन मार्केट दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। और यहां सबसे ज्यादा डिमांड 100cc बाइक्स की होती है। अगर आपका बजट सीमित है और रोजमर्रा के सफर के लिए एक भरोसेमंद बाइक चाहिए, तो इनमें से कोई भी बाइक आपको निराश नहीं करेगी। 
विज्ञापन
1 of 6
हीरो मोटरसाइकिल - फोटो : Hero Motocorp
भारत का दोपहिया वाहन मार्केट दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। और यहां सबसे ज्यादा डिमांड 100cc बाइक्स की होती है। ये मोटरसाइकिलें न सिर्फ किफायती होती हैं, बल्कि माइलेज, मेंटेनेंस और भरोसे के मामले में भी बेहतरीन मानी जाती हैं। ऑफिस जाना हो या कॉलेज रोजाना के सफर के लिए ये बाइक्स परफेक्ट साबित होती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही टॉप-5 लोकप्रिय बाइक्स के बारे में जो बढ़िया परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों देती हैं।

यह भी पढ़ें - Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: होंडा एक्टिवा 125 बनाम सुजुकी एक्सेस 125, दोनों में कौन-सा स्कूटर है आपके लिए बेहतर? जानें अंतर
विज्ञापन

2 of 6
Hero HF Deluxe - फोटो : Hero Motocorp
Hero HF Deluxe
कीमत: ₹58,020 से शुरू

हीरो की HF Deluxe बाइक अपने शानदार माइलेज और आसान हैंडलिंग के लिए मशहूर है।इसमें 97.2cc एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 8.02 PS की पावर देता है। हीरो की खास i3S स्टॉप-स्टार्ट टेक्नोलॉजी इसमें लगी है, जिससे पेट्रोल की बचत होती है और माइलेज 70 किमी प्रति लीटर तक पहुंच जाता है। 

इसमें ट्यूबलेस टायर, ड्रम ब्रेक्स और 805 mm सीट हाइट दी गई है। यह बाइक किक-स्टार्ट, सेल्फ-स्टार्ट और ब्लैक एडिशन वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें - EV Car Sales: कार बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी पहुंची पांच प्रतिशत तक, एक साल में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी
 
विज्ञापन

3 of 6
TVS Sport 110 - फोटो : TVS
TVS Sport
कीमत: करीब ₹60,281

TVS Sport अपने स्टाइलिश डिजाइन और स्मूद राइड के लिए जानी जाती है। इसमें 109.7cc इंजन है जो 8.19 PS पावर और 8.3 Nm टॉर्क देता है। माइलेज की बात करें तो यह करीब 70 किमी प्रति लीटर तक देती है।

एलॉय व्हील्स, टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और ट्यूबलेस टायर के साथ यह बाइक सिर्फ 112 किलो वजन की है, जिससे इसे चलाना आसान और फुर्तीला बनाता है।

यह भी पढ़ें - BMW Car Fire: हाईएंड और अति-सुरक्षित गाड़ियों में भी क्यों लग जाती है आग? लग्जरी कारों में आग लगने के तकनीकी कारण 

4 of 6
Honda Shine 100 - फोटो : HMSI
Honda Shine 100
कीमत: करीब ₹63,191

Honda Shine 100 अपने हल्के वजन और स्मूद इंजन के लिए जानी जाती है। इसमें 98.98cc इंजन है जो 7.38 PS की पावर देता है और माइलेज करीब 67.5 किमी प्रति लीटर तक पहुंचता है। 

यह बाइक कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), ब्लैक एलॉय व्हील्स और लंबी सीट के साथ आती है। सिर्फ 99 किलो वजन होने की वजह से इसे शहर के ट्रैफिक में चलाना बेहद आसान है।

यह भी पढ़ें - Bharat Taxi: अब ओला-उबर को टक्कर देगी देश की पहली कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस, दिल्ली में अगले महीने लॉन्च होगी पायलट सेवा, जानें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन

5 of 6
Bajaj Platina ABS - फोटो : Bajaj
Bajaj Platina 100
कीमत: करीब ₹68,685

अगर आप आरामदायक और ज्यादा माइलेज वाली बाइक चाहते हैं, तो Bajaj Platina 100 एक शानदार विकल्प है। इसमें 102cc इंजन दिया गया है जो 7.9 bhp पावर और 8.3 Nm टॉर्क देता है। इसका माइलेज लगभग 75 किमी प्रति लीटर तक जाता है, जो इसे अपनी कैटेगरी की सबसे ईंधन-किफायती बाइक्स में से एक बनाता है। 

आरामदायक सीट और सॉफ्ट सस्पेंशन इसे लंबी राइड के लिए भी उपयुक्त बनाते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Insurance: क्या कम ड्राइव करने वालों के लिए कार बीमा का 'जितना चलाओ, उतना भरो' पॉलिसी सस्ता पड़ता है? जानें डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hero Splendor+ XTEC - फोटो : Hero Motocorp
Hero Splendor
कीमत: ₹73,764 से शुरू

Hero Splendor को आमतौर पर भारत में "बाइक का बादशाह" कहा जाता है। यह 97.2cc इंजन से चलती है, जो 7.91 bhp पावर और 70 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।

अब इसके नए वेरिएंट्स में USB चार्जिंग पोर्ट, डिजिटल-एनालॉग कंसोल और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं। यह बाइक अपनी मजबूती, कम मेंटेनेंस और लंबी लाइफ के लिए आज भी लाखों लोगों की पहली पसंद है।

अगर आपका बजट सीमित है और रोजमर्रा के सफर के लिए एक भरोसेमंद बाइक चाहिए, तो इनमें से कोई भी बाइक आपको निराश नहीं करेगी। 

यह भी पढ़ें - MoRTH: ड्राइविंग लाइसेंस पर मोबाइल नंबर अपडेट करें, वरना हो सकता है सस्पेंशन, सड़क परिवहन मंत्रालय की चेतावनी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें