इटली की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Benelli India (बेनेली इंडिया) ने भारत में अपनी पूरी लाइन-अप की कीमतों में 2,201 रुपये से लेकर 27,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। देश में बाइक निर्माता के पोर्टफोलियो में इस समय TRK502 रेंज, Imperiale 400 (इम्पीरियल 400), 502C, Leoncino 500 (लियोनसिनो 500) और TRK251 शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Benelli TRK 502X
भारत में TRK 502 और TRK 502 X मोटरसाइकिलों की कीमत 16,000 रुपये बढ़ गई है। TRK 502 की कीमत अब 5.11 लाख है, जबकि TRK 502X की कीमत 5.55 लाख रुपये है। रोड-बायस्ड TRK 502 में अलॉय व्हील्स और रोड-बायस्ड टायर्स मिलते हैं। जबकि इसके एडवेंचर ट्विन, 502X, ज्यादा ऑफ-रोड-ओरिएंटेड वायर-स्पोक व्हील्स के साथ आते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Benelli Leoncino 500
- फोटो : Benelli
Leoncino 500 की कीमतों में 27,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कीमत बढ़ोतरी के बाद अब इसकी कीमत 4.96 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि पिछले यह 4.69 लाख रुपये में आती थी। बेनेली रेंज में क्रूजर बाइक 502C की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। और यह रेंज अब पिछले 5.20 लाख रुपये की तुलना में 5.25 लाख रुपये से शुरू होती है।
4 of 6
Benelli Leoncino 500 BS6
- फोटो : Benelli India
502 ट्विन्स, 502C क्रूजर, और लियोनसिनो 500 स्क्रैम्बलर, दोनों एक जैसे 499.6cc, पैरेलल-ट्विन लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आते हैं। यह इंजन 8,500rpm पर 47.5hp का पावर और 6,000rpm पर 46Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
विज्ञापन
5 of 6
Benelli Imperiale 400
- फोटो : Benelli
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को टक्कर देने वाली बेनेली के रेट्रो रोडस्टर मॉडल Imperiale की कीमत में 2,201 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जिससे इसकी मौजूदा कीमत 1.92 लाख रुपये हो गई है।
हाल ही में लॉन्च की गई TRK 251 3,000 रुपये महंगी हो गई है। इसकी कीमत 2.51 लाख रुपये से बढ़कर 2.54 लाख रुपये हो गई। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली की हैं।
बेनेली ने इन मोटरसाइकिलों की कीमतें बढ़ाई हैं। इसके अलावा इनके स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है, और बाइक काफी हद तक पहले की तरह ही है।