फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Price Hike: त्योहारी सीजन में बढ़ती मांग के बीच कारें, एसयूवी हो गईं महंगी, जानें अब कितनी करनी होगी जेब ढीली

Wed, 04 Oct 2023 07:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra
त्योहारी सीजन में बढ़ती मांग के बीच ऑटोमोबाइल निर्माताओं ने एक अक्तूबर से सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों और एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इस वजह से अब नई कार खरीदने वाले उपभोक्ताओं को जेब कुछ ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने थार, स्कॉर्पियो, एक्सयूवी 300 और एक्सयूवी 700 मॉडल की कीमतें 81,000 रुपये तक बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Hyundai Venue - फोटो : Hyundai
जबकि दक्षिण कोरियाई ऑटो प्रमुख किआ ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी सेल्टोस और मल्टीपर्पस व्हीकल कैरेंस की कीमत 50,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै ने अपनी एसयूवी वेन्यू और ट्यूशॉ की कीमतों में 48,000 रुपये तक का इजाफा किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
Honda Amaze - फोटो : Honda Cars India
जापानी कार निर्माता होंडा ने अपने लोकप्रिय सिटी और अमेज मॉडल की कीमत में लगभग 8,000 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की है। कार निर्माता दावा करते रहे हैं कि पिछले साल इनपुट की कीमतें बढ़ गई थीं, लेकिन उन्होंने उस समय उपभोक्ताओं से बढ़ी हुई लागत नहीं वसूलने का फैसला किया। साफ तौर पर, चूंकि इन लोकप्रिय मॉडलों की मांग स्थिर बनी हुई है, उनमें से कुछ के पास ग्राहकों की वेटिंग लिस्ट भी है, ऑटो कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है।
विज्ञापन

4 of 4
Kia Carens - फोटो : Kia
किआ इंडिया ने कहा कि कंपनी ने शुरुआती कीमतों को एक इंट्रोडक्ट्री पेशकश के रूप में पेश किया था और अब उसके सेल्टोस के मामले में छह महीने के बाद बदलाव किया गया है। कार निर्माता एक-दूसरे की कीमतों पर नजर रखते हैं क्योंकि वे अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बाजार में बाजार हिस्सेदारी खोना नहीं चाहते हैं। इसलिए, कीमतें बढ़ने पर उनके लिए एक-दूसरे की देखा-देखी करना कोई नई बात नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें