फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sales: जून की गर्मी ने भारत में कार बिक्री पर कैसे डाला असर, फाडा ने जारी किए आंकड़े

Fri, 05 Jul 2024 04:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Car Showroom - फोटो : Freepik
भारत के वाहन उद्योग संघ फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) (फाडा) के मुताबिक, पिछले महीने जून में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कारों की बिक्री में पिछले साल के जून की तुलना में सात प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। जून के महीने में यात्री वाहनों (पैसेंजर व्हीकल्स) (पीवी) की कुल बिक्री 2,81,566 यूनिट्स रही। जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा साढ़े तीन लाख यूनिट्स से थोड़ा ज्यादा था।
विज्ञापन

2 of 6
Automobile Industry - फोटो : PTI
कोविड से जुड़े प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद से कारों की बिक्री तेजी से बढ़ रही थी। 2023 में देश के ज्यादातर पीवी निर्माताओं के लिए रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। क्योंकि मांग अक्सर उत्पादन की रफ्तार से भी आगे निकल जाती थी। लेकिन उत्पादन क्षमता बढ़ने और सेमीकंडक्टर की कमी का मुद्दा कम होने के बावजूद खुशी के दिन शायद खत्म हो गए हैं। हालांकि, जून की बिक्री संख्या खास तौर पर भारत के कई हिस्सों, खासकर उत्तरी राज्यों में भीषण गर्मी से प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन

3 of 6
Car Showroom - फोटो : Freepik
भारत की कार बिक्री पर पड़ा गर्मी का साया
जून के महीने में भारत के उत्तरी राज्यों में कई राज्यों में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली में, महीने के अधिकांश दिनों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। फाडा के अनुसार, शोरूम पर कम आने वाले लोगों के कारण इसका कारों की बिक्री पर सीधा असर पड़ा है। फाडा अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, "उत्पाद की उपलब्धता में सुधार और मांग को बढ़ावा देने के लिए दी गई भारी छूट के बावजूद, अत्यधिक गर्मी के कारण बाजार की धारणा कमजोर बनी हुई है। जिसकी वजह से 15 प्रतिशत कम लोग शोरूम आए और मानसून में देरी हुई।" उन्होंने आगे कहा कि डीलरों ने काफी कम पूछताछ की सूचना दी है। जबकि कई ग्राहकों ने खरीद का फैसला त्योहारी सीजन तक टालने का फैसला किया है।

इसके कारण पीवी के लिए इन्वेंट्री का लेवल 67 दिनों तक की ऊंचाई पर पहुंच गया है। सिंघानिया ने कहा, "फाडा यात्री वाहन ओईएम को विवेकपूर्ण इन्वेंट्री नियंत्रण लागू करने और बाजार के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने का आग्रह करता है।"

4 of 6
Car Showroom - फोटो : Freepik
क्या त्योहारी सीजन बिखेरेगा उम्मीदों की रोशनी?
हालांकि 2023 का उच्च आधार दोहराना हमेशा मुश्किल होगा। लेकिन भारतीय कार बाजार में एक निश्चित स्तर की चिंता है। ज्यादातर प्रमुख कार निर्माताओं ने बाजार में उत्साह भरने के लिए कई तरह की छूटों का एलान शुरू कर दिया है।

मारुति सुजुकी ने एलान किया है कि उसकी ड्रीम सीरीज ऑफर एस-प्रेसो, सेलेरियो और ऑल्टो K10 पर जुलाई के आखिर तक जारी रहेगी। जिम्नी, ग्रैंड विटारा, बलेनो, फ्रॉन्क्स और कई अन्य मॉडलों पर भी छूट उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Car Showroom - फोटो : iStock
होंडा की अमेज, सिटी और एलीवेट जैसी कारें भी कई ऑफर और स्कीमों के साथ आ रही हैं। टाटा अल्ट्रोज, टिगोर और हैरियर कंपनी या डीलरशिप लेवल पर छूट के साथ उपलब्ध हैं। अन्य निर्माताओं के भी ऐसे ऑफर देने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Car Sales - फोटो : Freepik
लेकिन चिंता की बात यह है कि भारत में अगस्त से शुरू होने वाले त्यौहारी सीजन में आमतौर पर कारोबार में तेजी रहती है। लेकिन इस बार बहुत सारे नए उत्पाद लॉन्च नहीं हो रहे हैं। जिससे संभावित खरीदार निराश हो सकते हैं। फिर भी, देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून के आने से कारोबार में तेजी आ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें