दिसंबर के तीसरे हफ्ते से उपलब्ध
यामाहा ने 155सीसी क्षमता वाली बाइक को नए उत्सर्जन मानक वाले इंजन में उतारा है। नई बाइक 10,000 आरपीएम पर 18.6 पीएस की पावर और 8,500 आरपीएम पर 14.1 एनएम का टॉर्क देगी। वहीं बाकी के स्पेसिफिकेशंस पुरानी बीएस-4 बाइक जैसे ही हैं। कंपनी ने इस बाइक को तीन रंगो रेसिंग ब्लू, थंडर ग्रे और डार्कनाइट में उतारा है।
एक्स-शोरूम कीमत 1.46 लाख रुपये
यामाहा ने इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.46 लाख रुपये रखी है, जो मौजूदा BS4 वेरियंट से चार हजार रुपये महंगी होगी। इससे पहले यामाहा ने नवंबर में FZ FI और FZ-S Fi को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च किया था। FZ FI की एक्स-शोरूम कीमत 99,200 रुपये और FZ-S Fi की कीमत 1,01,200 रुपये से शुरू है। यामाहा की इन बाइक्स में 149 सीसी का इंजन लगा है, जो 7,250 आरपीएम पर अधिकतम 12.4 पीएस की पावर और 5,500 आरपीएम पर 13.6 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों ही बाइक्स में फ्रंट व्हील में सिंगल चैनल एबीएस मिलेगा, साथ ही आगे और पीछे रिअर डिस्क ब्रेक्स दिए जाएंगे।
लॉन्च हो सकती है नई स्पोर्ट्स हैरिटेज बाइक XSR 155
वहीं यामाहा अब Fascino स्कूटर को BS6 इंजन में उतारने की तैयारी कर रही है, जिसे 19 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्कूटर में नए बड़े स्लीक बॉडी पैनल्स, लंबी सीटें, नई ग्रैब रेल, नई एलईडी टेललाइट्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। वहीं नए यामा स्कूटर की कीमत मौजूदा मॉडल से पांच हजार रुपये तक महंगी हो सकती है। इसके अलावा यामाहा नई स्पोर्ट्स हैरिटेज बाइक XSR 155 भी लॉन्च कर सकती है।
| मॉडल |
रंग |
नई एक्स-शोरूम कीमत |
| FZS-F1 (BS6) |
डार्कनाइट |
1,02,700 रुपये |
| मैटेलिक रेड |
1,01,200 |
| डार्क मैट ब्लू, मैट ब्लैक, ग्रै और सियान ब्लू |
1,01,200 |
| FZ-F1 (BS6) |
मैटेलिक ब्लैक, रेसिंग ब्लू |
99,200 |
डीलर्स के यहां पहुंचेंगी बाइक्स
गौरतलब है कि अगले साल अप्रैल 2020 से देश में नए बीएस6 उत्सर्जन मानक लागू होने वाले हैं। जिन्हें देखते हुए यामाहा जल्द ही बाकी बाइक्स को भी नए मानकों के साथ लॉन्च करेगी। वहीं यामाहा का दावा है कि नए बीएस6 इंजन के साथ R15 V3 बाइक दिसंबर के तीसरे हफ्ते से सभी डीलर्स पर उपलब्ध होगी।