फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Volkswagen Taigun SUV : कंपनी इस तारीख को लॉन्च कर रही है दमदार एसयूवी ताइगुन, Creta और Seltos से मुकाबला, जानें फीचर्स और कीमत

Wed, 25 Aug 2021 11:14 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen
Volkswagen Taigun SUV launch Details : जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) ने अपनी नई एसयूवी कार Volkswagen Taigun (फॉक्सवैगन ताइगुन) की लॉन्च तारीख का आधिकारिक एलान कर दिया है। Volkswagen Taigun 23 सितंबर को भारत में लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने Taigun एसूयवी के लिए बुकिंग इस महीने की शुरुआत में खोली गई थी। यह कार भारतीय कार बाजार में काफी तेजी से बढ़ रहे कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में आ रही है। लिहाजा इसका मुकाबला Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टोस), Tata Harrier (टाटा हैरियर), MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस) के साथ ही हाल ही में लॉन्च हुई Skoda Kushaq (स्कोडा कुशाक) जैसी एसयूवी से होगा। 

ऑटोमेकर महाराष्ट्र में पुणे के पास अपने चाकन प्लांट में ताइगुन एसयूवी का निर्माण कर रहा है। Volkswagen Taigun SUV की डिलीवरी इस साल सितंबर में शुरू होगी। कार ब्रांड का कहना है कि Taigun एसयूवी की बुकिंग VW डीलरशिप पर की जा रही। इसके साथ ही कंपनी की वेबसाइट पर भी इसकी ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। 
विज्ञापन

2 of 8
Volkswagen Taigun - फोटो : For Reference Only
कड़ा मुकाबला
Taigun SUV जर्मन कार निर्माता की महत्वाकांक्षी भारत 2.0 योजना के हिस्से के रूप में आ रही है। इस रणनीति के तहत, फॉक्सवैगन देश में एक प्रमुख किफायती प्रीमियम कार ब्रांड बनने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। फॉक्सवैगन ने इस साल मार्च के आखिर में आधिकारिक तौर पर अपनी नई एसयूवी Taigun के प्रोडक्शन वर्जन से पर्दा उठाया था। कंपनी अपनी इस कार को पिछले साल फरवरी में ऑटो एक्सपो में पेश किया था। जर्मन कार निर्माता ने Volkswagen Taigun के जरिए मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कदम रखा है। फॉक्सवैगन भारतीय कार बाजार में सबसे कॉम्पीटिशन वाले कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी नई कार Volkswagen Taigun को उतार रही है। इस सेगमेंट में Hyundai Creta (ह्यू्ंदै क्रेटा) और Kia Seltos (किआ सेल्टोस) जैसी एसयूवी का पहले से काफी दबदबा है। क्रेटा तो ह्यूंदै की बेस्ट सेलिंग कारों में शुमार है। 
विज्ञापन

3 of 8
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen
कॉन्सेप्ट मॉडल जैसी ही है एसयूवी
फरवरी 2020 में ग्रेटर नोएडा में आयोजित ऑटो एक्सपो में पेश की गई Taigun एसयूवी कॉन्सेप्ट और हाल में पेश की गई प्रोडक्शन वर्जन लगभग एक जैसी है। Taigun में फॉक्सवैगन के नए डिजाइन एलिमेंट्स देखे जा सकते हैं, जो कंपनी की T-Roc में देखी गई और आनेवाली सभी गाड़ियों में देखने को मिलेगी। Taigun एसयूवी को दो ट्रिम्स में पेश किया जाएगा जिसमें GT लाइन ट्रिम का टॉप एंड होगा। इसमें ग्रिल में GT बैजिंग, रेड ब्रेक कॉलिपर्स जैसे कुछ खास फीचर्स मिलेंगे। 

4 of 8
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen
इंजन और पावर
Taigun कॉम्पैक्ट एसयूवी दो TSI इंजन ऑप्शन में पेश किया जाएगा। पहला इंजन ऑप्शन 1.0-लीटर का 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड TSI पेट्रोल इंजन होगा। यह इंजन 115 PS का अधिकतम पावर और 175 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं दूसरा इंजन ऑप्शन 1.5-लीटर 4-सिलेंडर ट्रर्बो पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 150 PS का अधिकतम पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। कंपनी इस कार के साथ ट्रांसमिशन के तीन विकल्प पेश करेगी। कंपनी इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स बतौर स्टैंडर्ड देगी। वहीं 1.0-लीटर इंजन में एक 6-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक और 1.5-लीटर  इंजन में 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। 
 
विज्ञापन

5 of 8
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen
लुक और डिजाइन
Taigun के डिजाइन की बात करें तो तो यह T-Roc से काफी मिलती-जुलती है। कार के फ्रंट में ग्रिल में VW की बैजिंग प्रमुखता से दिखाई देती है। इसमें स्लीक एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी DRL मिलते हैं। फॉग लैंप केसिंग को क्रोम केसिंग में गार्निश किया गया है। इस एसयूवी में बड़े व्हील आर्च और 17-इंच डुअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार के रियर में दोनों तरफ की एलईडी टेल लाइट्स को एक एलईडी लाइट की धारी कनेक्ट करती है। इसमें क्रोम डोर हैंडल, सिल्वर रूफ रेल और ब्लैक-बी-पिलर्स मिलते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen
इंटीरियर और फीचर्स
Taigun एसयूवी का इंटीरियर काफी शानदार होने वाला है। एसयूवी के अंदर डुअल-टोन इंटीरियर एक डिजिटल कॉकपिट के साथ प्रीमियम लुक देता है। इसमें 10.1 इंच के इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंबियंट लाइट, फ्रंट यात्रियों के लिए वेंटिलेटेड सीट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई अहम फीचर्स इस एसयूवी में मिलते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen
सेफ्टी फीचर्स
इसके अलावा, फॉक्सवैगन ने इस एसयूवी में कई सुरक्षा फीचर्स भी दिए हैं। Taigun एसयूवी में ईबीडी के साथ एबीएस, ईएससी, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और यात्रियों के लिए 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
Volkswagen Taigun SUV - फोटो : Volkswagen
कितनी होगी कीमत
Taigun एसयूवी को एक प्रीमियम और मॉडर्न उत्पाद कहा जा सकता है। भारतीय बाजार में लॉन्चिंग के बाद यह अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देने वाली है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इस कार की कीमत का एलान नहीं किया है। लेकिन फॉक्सवैगन का वादा है कि Taigun की काफी "प्रतिस्पर्धी कीमत" होगी। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Volkswagen Taigun की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से 17 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें