फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra Electric ला रही है तीन इलेक्ट्रिक वाहन, महामारी के दौरान बढ़ी EV की मांग

Fri, 03 Jul 2020 05:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लॉकडाउन की वजह से Mahindra eKUV की लॉन्चिंग टाल दी गई थी। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे बड़े शहरों में कई जगह महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रतिबंध जारी हैं और यह बड़े बाजार भी हैं। कंपनी का कहा है कि इसे देखते हुए eKUV100 की लॉन्चिंग के लिए उचित समय का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Mahndra Atom - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में फैली महामारी में ऑटोमोबाइल सेक्टर काफी प्रभावित हुई है। लेकिन इस बीच एक अच्छी बात यह रही है कि लोग इलेक्ट्रिक व्हीक्लस में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार काफी बड़ा हो रहा है। इसे देखते हुए भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता महिंद्रा अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत बनाने में जुटी हुई है। महिंद्रा इस वित्तीय वर्ष में तीन नए इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की तैयारी में है। 
विज्ञापन

बता दें कि Mahindra Electric (महिंद्रा इलेक्ट्रिक) ने पिछले साल 14,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन बेचे थे। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली सहायक कंपनी इस वित्तीय वर्ष में Treo Zor (ट्रिओ जोर) और Atom (एटम) लॉन्च करेगी। इसके अलावा कंपनी KUV100 पर आधारित इलेक्ट्रिक कार eKUV100 (महिन्द्रा इकेयूवी100) भी लॉन्च करगे। 

Treo Zor को लॉन्च करने की योजना से लगता है कि eRickshaw (इलेक्ट्रिक रिक्शा) Treo eAuto और Treo Yaari की बढ़ती मांग से कंपनी खासी उत्साहित है। Treo Zor एक लोड कैरियर है जिसे कंपनी साल के आखिर तक लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने यह भी सुनिश्चित किया है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर फोकस करने के बावजूद, पेट्रोल-डीजल की अपनी योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देगी। 

लॉकडाउन से प्रभावित हुई लॉन्चिंग
लॉकडाउन की वजह से eKUV की लॉन्चिंग टाल दी गई थी। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे बड़े शहरों में कई जगह महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रतिबंध जारी हैं और यह बड़े बाजार भी हैं। कंपनी का कहा है कि इसे देखते हुए eKUV100 की लॉन्चिंग के लिए उचित समय का इंतजार किया जा रहा है। कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को ऐसे समय में लॉन्च करना चाहती है जब खरीदार इस कार को स्वत्रंत होकर इस्तेमाल कर सकें। 
विज्ञापन

महिंद्रा इलेक्ट्रिक के एमडी और सीईओ, महेश बाबू का कहना है कि ई-कॉमर्स कंपनियों और डिलिवरी के क्षेत्र में इलेक्ट्रिक लोड ऑटो अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। इलेक्ट्रिक ऑटो की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसे देखते हुए हम इस साल के आखिर तक Treo Zor को लॉन्च करने की इच्छा रखते हैं। बाबू ने कहा कि कंपनी इलेक्ट्रिक ऑटो की तरफ अपना ध्यान केंद्रित रखेगी, क्योंकि यह ग्राहकों के लिए काफी किफायती है। 

कंपनी कारों के लिए कुछ कलपुर्जे चीन से आयात करती है। मौजूदा समय में भारत-चीन विवाद को देखते हुए सब कुछ स्थगित है। लेकिन आने वाला समय भारत के इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर बन रही संभावनाओं के लिए तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें