Hyundai venue cabin
ह्यूंदै वेन्यू
वेन्यू को फीचर कनेक्टेड कार कह सकते हैं। वेन्यू में इतने फीचर हैं, शायद इस सेगमेंट की किसी कार में नहीं हैं। वेन्यू में 33 कनेक्टेड Hyundai BlueLink कार टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें से 10 खासतौर पर भारत के लिए हैं। वेन्यू में ऱिअर एसी वेंट, ग्लोव बॉक्स कूलिंग, वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरिफायर, व्हील एयर कर्टेंस, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, वॉयस रिकग्नाइजेशन, फ्लॉटिंग इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल एमआईडी स्क्रीन, सिंगल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 12 वोल्ट और दो यूएसबी पोर्ट्स भी दिए गए हैं। साथ ही ह्यूंदै 3 साल की अनलिमिटेड किमी वारंटी और 3 साल का रोड साइड असिस्टेंट भी दे रहा है। वेन्यू में 6 एयरबैग्स, स्पीड सेंसिग ऑटो डोर अनलॉक्स, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनैजमेंट, हिल असिस्ट कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट सिस्टम और ISOFIX माउंट्स मिलेगा।
महिन्द्रा एक्सयूवी300
महिंद्रा की XUV300 को SsangYong Tivoli के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। बता दें, इस प्लेटफॉर्म को 2015 KNCAP (कोरियाई नई कार आकलन कार्यक्रम) ऑटोमोटिव सेफ्टी टेस्ट से ग्रेड 1 सुरक्षा पुरस्कार सहित कई सुरक्षा और एर्गोनोमिक पुरस्कार मिल चुके हैं। कार में सेफ्टी को ध्यान मे रखते हुए 7 एयरबैग्स, ABS, सभी चार पहियों पर डिस्क ब्रेक और ESP भी मिलते हैं। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में पहली बार चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, डुअल जोन ऑटोमैटिक एसी कंट्रोल, स्टीयरिंग मोड, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 7 एयरबैग्स सिस्टम, ईबीडी के साथ एबीएस, सनरूफ, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रिअर पार्किंग सेंसर, रिवर्स पार्किंग कैमरा, हीटेड विंग मिरर, आइडियल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम, लेदर सीट्स, लेदर स्टीयरिंग, क्रूज कंट्रोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।