2020 hyundai venue new york auto show
वेन्यू के मुकाबले क्रेटा डिजाइन ज्यादा बॉक्सी है। वहीं क्रेटा के फ्रंट और रिअर में ज्यादा शार्पर एजेज दिए गए हैं। वहीं साइड से दोनों दिखने में एक-सी लगती हैं। क्रेटा में 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं क्रेटा के इंटीरियर की फिनिशिंग शानदार है और इसके टॉप ट्रिम SX(O) के फ्रंट में वेंटिलेटेड सीटें, इलेक्ट्रिक सनरूफ, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल डिस्प्ले, एपल कार पले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्ट वाला 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
वहीं वेन्यू की बात करें, तो इसके फ्रंट में क्रोम लाइन वाली बड़ी ग्रिल दी गई है और सेंटर में बड़ा एच लोगो दिया गया है। साथ ही स्पिल्ट हेडलैंप यूनिट, बोल्ड एलईडी डीआरएल, मैसिव व्हील आर्क, 16 इंच के डुअल टोन व्हील्स दिए गए हैं। दिखने में यह क्रेटा से ज्यादा अट्रेक्टिव लग रही है। साथ ही इसमें 33 कनेक्टेड Hyundai BlueLink कार टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें से 10 खासतौर पर भारत के लिए हैं। वेन्यू में फ्लॉटिंग इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल एमआईडी स्क्रीन, सिंगल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 12 वोल्ट और दो यूएसबी पोर्ट्स भी दिए गए हैं।