फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Cars: एसयूवी से लेकर सेडान तक... अगस्त में लॉन्च होंगी ये नई कारें, त्योहारी सीजन बनेगा खास

Sat, 24 Jul 2021 04:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Car Interior - फोटो : For Reference Only
त्योहार बहुत खास होते हैं। लोग कई बार खरीदारी की अपनी जरूरतों को टाल देते हैं और त्योहारों का इंतजार करते हैं। भारत में भी त्योहारी सीजन में लोग खरीदारी करते हैं। कोरोना संकट के कारण नुकसान झेल रही ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को भी इससे काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में भारत में आने वाले त्योहारी सीजन से पहले कार निर्माता अपने नए उत्पादों को पेश करने के लिए कमर कस रहे हैं। अगले महीने वाहन निर्माता कंपनियां कई नई कारों और एसयूवी को लॉन्च करने की योजना बना रही हैं। आनेवाली कारों की सूची में सेडान से लेकर एसयूवी और हैचबैक कारें तक शामिल हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं आने वाले नए वाहनों के बारे में जो अगस्त 2021 में सड़कों पर नजर आएंगी। इसमें जापान के दिग्गज वाहन निर्माता होंडा, जर्मनी की मशहूर कार निर्माता कंपनी स्कोडा ऑटो से लेकर देश की प्रमुख कार कंपनी टाटा मोटर्स तक की कारें शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Honda Amaze - फोटो : For Reference Only
Honda Amaze
जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda (होंडा) अगस्त की 17 तारीख को अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Honda Amaze (होंडा अमेज) को मिड-लाइफ अपडेट के साथ लॉन्च करने वाली है। इसके बाहरी हिस्से में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जाने की संभावना है, जिसमें नए डिजाइन किए गए एलईडी हेडलैंप्स, नए अलॉय व्हील्स और बंपर में मामूली बदलाव शामिल हैं। मॉडल लाइनअप को नए कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। कार के इंटीरियर की बात करें तो, इसमें नई सीट अपहोल्स्ट्री और ट्रिम्स दिए जा सकते हैं। 2021 Honda Amaze फेसलिफ्ट में पहले की तरह बीएस-6, 1.5-लीटर i-DTEC डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह इंजन 99 bhp का पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Tata Tiago NRG - फोटो : For Reference Only
Tata Tiago NRG
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने साफ कर दिया है कि वह 4 अगस्त 2021 को एक नई कार को "टफ और स्पोर्टी अवतार में पेश करेगी जो काफी मजेदार होगी।" हालांकि कार निर्माता ने अभी तक मॉडल के नाम और डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। ऐसी उम्मीद है कि यह अपडेटेड Tata Tiago NRG (टाटा टियागो एनआरजी) हो सकती है। यह 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.0-लीटर डीजल इंजन वाली हैचबैक का क्रॉसओवर वर्जन है। नए अपडेट्स के साथ यह कार, मॉडल के एक्सटीरियर में मामूली बदलाव और इंटीरियर में भी कुछ परिवर्तनों के साथ आएगी। इसके अलावा इसमें बीएस-6 इंजन दिया जाएगा। 

4 of 5
Skoda Kushaq SUV - फोटो : Skoda
Skoda Kushaq 1.5-लीटर पेट्रोल
चेक गणराज्य की प्रमुख वाहन निर्मता कंपनी Skoda Auto (स्कोडा ऑटो) ने भारत में 28 जून को अपनी 5-सीटर एसयूवी Skoda Kushaq (स्कोडा कुशाक) लॉन्च की थी। स्कोडा ने उस समय एसयूवी को सिर्फ 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया था। वहीं, कंपनी ने हाल ही में एलान किया कि वह 11 अगस्त से कुशाक के बड़े इंजन यानी 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मॉडल की डिलीवरी शुरू करने वाली है। ज्यादा पावरफुल Skoda Kushaq 1.5-लीटर पेट्रोल मॉडल में 1.5 लीटर TSI 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 150 PS का पावर और अधिकतम 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2021 Skoda Kushaq - फोटो : Skoda
स्कोडा कुशाक का यह पावरफुल वेरिएंट अपने सेगमेंट की लोकप्रिय कारों Hyundai Creta और Kia Seltos के 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल से ज्यादा ताकतवर है, जो 138 bhp का पावर और 242 Nm का टॉर्क जेनरेट करती हैं। इस समय, नई स्कोडा मिड-साइज एसयूवी 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। यह इंजन 113 bhp का पावर और और 175 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ  6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें