देश की प्रमुख दोपहिया बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने एक बड़े मील के पत्थर को पार किया है। कंपनी ने एलान किया है कि उसके लोकप्रिय स्कूटर Ntorq 125 ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 5
TVS NTorq 125 SuperSquad Edition
- फोटो : TVS
भारत के अलावा TVS NTorq 125 स्कूटर को वैश्विक स्तर पर 19 देशों में बेचे जाता है। जिसमें दक्षिण एशिया, लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व और आसियान क्षेत्र शामिल हैं। टीवीएस ज्यूपिटर के बाद यह हीरो की सबसे ज्यादा बिकनेवाले स्कूटरों में शुमार है। टीवीएस मोटर कंपनी के निदेशक और सीईओ, केएन राधाकृष्णन ने कहा, "हमें खुशी है कि हमारे स्मार्ट स्कूटर, टीवीएस एनटॉर्क 125 ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 1 लाख की बिक्री का आंकड़ा पार किया है। लॉन्च के बाद से ही ये स्कूटर वैश्विक स्तर पर नए जेनरेशन के बीच खासी लोकप्रिय हो रही है।"
विज्ञापन
3 of 5
TVS NTORQ 125 Race Edition
- फोटो : For Representation Only
टीवीएस मोटर कंपनी ने वर्ष 2018 में TVS NTorq 125 स्कूटर को पहली बार भारतीय बाजार में उतारा था। यह देश की पहला ऐसा स्कूटर था जिसमें ब्लूटूथ इनेबल्ड कनेक्टिवटी जैसा फीचर उपलब्ध कराया गया था। भारतीय बाजार में स्कूटरों की मांग हमेशा से रही है। कम कीमत, बेहतर माइलेज और लो मेंटनेंस के कारण स्कूटरों को खासी लोकप्रियता है।
4 of 5
TVS NTORQ 125 Race Edition
- फोटो : For Representation Only
भारत में बिक्री के लिए उपलबध Ntorq 125 स्कूटर में 124.8cc का सिंगल सिलिंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 9.38 PS का पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह स्कूटर तीन वेरिएंट्स - डिस्क, ड्रम और रेस एडिशन में आता है। इसके साथ ही कंपनी अपने इस स्कूटर को चार कलर ऑप्शन के साथ पेश करती है। जिसमें मैट रेड, मैटलिक ग्रे और मैटलिक ब्लू शामिल हैं।
TVS Ntorq 125 के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 71,095 रुपये, डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 75,395 रुपये है। वहीं Ntorq 125 के रेस एडिशन की कीमत 78,375 रुपये और सुपर स्क्वाड वेरिएंट की कीमत 81,075 रुपये है।