TVS Creon electric scooter
- फोटो : TVS
लॉन्चिंग और बिक्री
TVS Creon इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी के मौजूदा इलेक्ट्रिक मॉडल TVS iQube से थोड़ा ऊपर पोजिशन किए जाने की संभावना है। इसमें एडवांस फीचर्स मिलने की संभावना है और इसलिए इसकी कीमत iQube से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी TVS Creon को अगले साल तक बाजार में उतार सकती है।
कंपनी TVS iQube इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को इस समय सिर्फ बंगलूरू, दिल्ली, पुणे, चेन्नई और कोयंबटूर जैसे चुनिंदा शहरों में बेचती है। हालांकि, टीवीएस की योजना अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने की है और वह इसे अन्य शहरों में भी जल्द ही लॉन्च करेगी।