Hyundai Alcazar 18 जून को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च की गई। लॉन्चिंग के एक महीने में Hyundai Alcazar को 11,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं।
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) की बहुप्रतीक्षित तीन-पंक्ति वाली एसयूवी Hyundai Alcazar पिछले महीने की 18 तारीख को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च की गई है। लॉन्चिंग के एक महीने में Hyundai Alcazar को 11,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। ह्यूंदै ने बताया कि जहां डीजल इंजन वाली Alcazar एसयूवी का दबदबा है, वहीं इसके पेट्रोल इंजन वाली Alcazar की भी अच्छी-खासी बुकिंग की जा रही है। लॉन्च के बाद से अब तक Hyundai Alcazar SUV की 5,600 यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।
Alcazar भारत में Hyundai की पहली तीन-पंक्ति वाली एसयूवी है और देश में नई-उभरती हुई तीन-पंक्ति मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एक मजबूत पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। कंपनी की बेहद सफल एसयूवी क्रेटा पर आधारित होने के बावजूद, ह्यूंदै अलकाजार कई इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन, ज्यादा स्पेस और फीचर्स के साथ आती है, और अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती है।
विज्ञापन
2 of 7
Hyundai Alcazar
- फोटो : Hyundai
ह्यूंदै मोटर इंडिया में बिक्री, विपणन और सेवा निदेशक तरुण गर्ग ने कहा, "अलकाजर को ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, इसके लॉन्च के बाद से एक महीने से भी कम समय में 11,000 से अधिक बुकिंग हासिल हुई हैं। यह शानदार प्रतिक्रिया हमारे ग्राहकों की उच्च मूल्य, बहुमुखी और प्रीमियम पैकेज के प्रति आत्मीयता को दर्शाती है, जिस पर अलकाजार पूरी तरह से खरी उतरती है।"
हयूंदै ने भारतीय बाजार में अलकाजार को अपनी पहली तीन-पंक्ति वाली एसयूवी के तौर पर उतारा है। हालांकि कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Palisade जैसे और भी ज्यादा आलीशान विकल्प पेश करती है। भारतीय बाजार में Hyundai Alcazar का सीधा मुकाबला टाटा मोटर्स की हाल ही में लॉन्च हुई Tata Safari और एमजी मोटर की MG Hector Plus से है।
विज्ञापन
3 of 7
Hyundai Alcazar
- फोटो : Hyundai
इस मॉडल की मांग सबसे ज्यादा
Alcazar को लॉन्च कर ह्यूंदै भारतीय बाजार में नए खरीदारों को आकर्षित करना चाहती है। इसके साथ-साथ कंपनी Creta से अपग्रेड करने वाले ग्राहकों का भी ध्यान खींचना चाहती है। ह्यूंदै का कहना है कि Alcazar को भारतीय ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है और भारतीय बाजार वह जगह है जहां यह कार किसी भी अन्य बाजार से पहले लॉन्च की गई है। ऐसे समय में जब ह्यू्ंदै की कई प्रतिद्वंद्वी कंपनियां सिर्फ पेट्रोल इंजन की गाड़ियां ला रही हैं, ह्यूंदै के डीजल इंजन ऑप्शन को पेश करने के निर्णय का उसे काफी फायदा मिला है। क्योंकि अलकाजार के लिए की गई कुल बुकिंग में 63 फीसदी 1.5-लीटर सीआरडीआई डीजल इंजन के लिए मिली हैं। यह इंजन 114hp का पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में भी मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्प मिलते हैं।
4 of 7
Hyundai Alcazar
- फोटो : Hyundai
वेरिएंट्स, कलर और कीमत
Alcazar को तीन वेरिएंट्स - Prestige (प्रेस्टीज), Platinum (प्लेटिनम) और Signature (सिग्नेचर) में उपलब्ध है। यह पेट्रोल और डीजल इंजनों में और 6 और 7-सीट लेआउट में पेश की गई है। अलकाजार 6 सिंगल-टोन और दो डुअल-टोन कलर ऑप्शन में उतारी गई है। इसमें सिंगल-टोन रंग विकल्पों में फैंटम ब्लैक, पोलर व्हाइट, स्टाररी नाइट, टैगा ब्राउन, टाइटन ग्रे और टाइफून सिल्वर शामिल हैं। वहीं इसके डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स में पोलर व्हाइट के साथ फैंटम ब्लैक रूफ और टाइटन ग्रे के साथ फैंटम ब्लैक रूफ शामिल हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.30 लाख रुये तय की गई है। वहीं इसके टॉप-स्पेक मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है।
विज्ञापन
5 of 7
Hyundai Alcazar
- फोटो : www.hyundai.com
इंजन, माइलेज और स्पीड
अलकाजार दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इनमें पहला है तीसरा पीढ़ी की Nu 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और दूसरा U2 1.5-लीटर डीजल इंजन। इनमें पेट्रोल इंजन 159 PS और 191 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन 115 PS और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों की इंजन के साथ या तो 6-स्पीड मैनुअल या फिर 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन है। ह्यूंदै का दावा है कि 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट, खास तौर पर, सुपर फ्लैट टॉर्क कनवर्टर के कारण बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज देगी। क्योंकि यह एक्सीलरेशन के दौरान होने वाले फ्यूल के नुकसान को कम करती है। कंपनी का दावा है कि नई अलकाजार एसयूवी सिर्फ 10 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
विज्ञापन
6 of 7
Hyundai Alcazar
- फोटो : Hyundai
अलकाजार की साइज
Hyundai Alcazar के 6-सीटर वेरिएंट की दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट मिलते हैं। जबकि 7-सीटर वेरिएंट में बेंच सीट दी गई है। इस एसयूवी में 2,760 mm का बेस्ट-इन-सेगमेंट व्हीलबेस मिलता है। ह्यूंदै Alcazar के केबिन में काफी बड़ा स्पेस दिया गया है। Hyundai Alcazar के साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 4,500 mm, चौड़ाई 1,790 mm और ऊंचाई 1,675 mm है। यानी क्रेटा की तुलना में इसकी लंबाई 200 mm ज्यादा है। हालांकि चौड़ाई क्रेटा के जितनी ही है, लेकिन इसकी ऊंचाई क्रेटा के मुकाबले 40 mm ज्यादा है।
तीनों पंक्तियों के साथ, एसयूवी में 180 लीटर का बूट स्पेस है और कार निर्माता का दावा है कि इस एसयूवी की तीसरी पंक्ति में घुसना भी काफी आसान होगा। इसके लिए कार की दूसरी पंक्ति की सीटों में टम्बल डाउन का फीचर दिया गया है। बड़े व्हीलबेस की वजह से मध्य और अंतिम पंक्ति में यात्रियों को पैर फैलाने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी। मध्य-पंक्ति में कंसोल आर्मरेस्ट, स्लाइडिंग सीट्स और इसी तरह के कई फीचर्स की वजह से कंपनी अलकाजार को एक प्रीमियम उत्पाद के रूप में पेश करना चाहती है।
शानदार फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स
Hyundai ने Alcazar में ढेर सारे फीचर्स दिए हैं, जिसमें कई नए हैं। इस एसयूवी की दूसरी पंक्ति में वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर दिया गया है जो इस सेगमेंट की किसी कार में पहली बार मिला है। इसमें कुछ अहम फीचर्स की बात करें तो इसमें 26.03 cm (10.25 इंच) मल्टी डिस्प्ले डिजिटल क्लस्टर, बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम (8 स्पीकर), एक्यूआई डिस्प्ले के साथ ऑटो हेल्दी एयर प्यूरीफायर, रिट्रैक्टेबल कप-होल्डर और आईटी डिवाइस होल्डर के साथ फ्रंट रो सीटबैक टेबल, फ्रंट रो स्लाइडिंग सनवाइजर, रियर विंडो सनशेड, वॉयस रिकॉग्निशन के साथ स्मार्ट पैनोरमिक सनरूफ, सेंकड रो वन टच टिप और टम्बल सीट्स (कैप्टन और 60:40 स्प्लिट सीट्स), 64 कलर्स एम्बिएंट लाइटिंग, 8 वे पावर ड्राइवर सीट, ह्यूंदै ब्लू लिंक (कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी) मिलती है।
सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, Isofix माउंटेड सीट, हिल स्टार्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) जैसे बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं। इससे पहले ह्यूंदै की ज्यादातर नई कारों में यह फीचर्स देखी गई हैं।