प्रतिभा किसी डिग्री की मोहताज नहीं होती। उत्तर पूर्वी राज्य त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक व्यक्ति ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान सामाजिक दूरी के महत्व को बताने के लिए एक ऐसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाई है जिसमें चालक और सवार के बीच एक मीटर की दूरी रहती है। उनके इस अनोखे मॉडल के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी उनकी पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन
2 of 8
Partha Saha Electric Motor Bike
- फोटो : Social Media
39 वर्षीय पार्थ साहा स्कूली पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए थे। पेशे से वे एक टीवी रिपेयरिंग की दुकान में काम करते हैं। लेकिन उनके तेज दिमाग ने कोरोना वायरस की महामारी के दौरान खुद के बचाव लिए घर पर एक अनोखी मोटर साइकिल तैयार कर दी। साहा ने स्क्रैप डीलर से एक पुरानी बाइक खरीदी और उसके इंजन को हटाकर को दो भाग में बांट दिया। इसके बाद उन्होंने पहियों को जोड़ने के लिए एक मीटर लंबी रॉड का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
3 of 8
Partha Saha Electric Motor Bike
- फोटो : Social Media
अगरतला में न्यूज एजेंसी से बात करते हुए साहा ने कहा, "अब मैं अपनी आठ साल की बेटी के साथ सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए इस बाइक पर कहीं भी जा सकता हूं।"
अन्य देशों की तरह, भारत में भी देशव्यापी लॉकडाउन लागू है और सरकार ने नागरिकों से कोरोनो वायरस को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी बनाने की अपील की है।
4 of 8
Partha Saha Electric Motor Bike
- फोटो : Social Media
कोरोना वायरस से पीड़ितों की बात करें तो गुरुवार तक 33610 लोग इस जानलेवा बीमार से संक्रमित हो चुके हैं और 1075 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
इसी महीने देश में फिलहाल 3 मई तक के लिए लॉकडाउन की अवधि को दोबारा बढ़ाया गया है। इसके बाद साहा को एहसास हुआ कि वायरस के खिलाफ लड़ाई जल्द ही खत्म होती नहीं दिख रही।
विज्ञापन
5 of 8
Partha Saha Electric Motor Bike
- फोटो : Social Media
उन्होंने इस वाहन को बनाने के लिए अपने बचाए हुए पैसों का उपयोग किया। लॉकडाउन खत्म होने के बाद वे इस वाहन से अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने और लाने के लिए इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहे हैं।
साहा ने कहा, "मैं नहीं चाहता था कि वह स्कूल बस से आए या जाए, क्योंकि उसमें भीड़ होगी।"
विज्ञापन
6 of 8
Partha Saha Electric Motor Bike
- फोटो : Social Media
उनकी यह नई बाइक बैटरी से चलती है और इसकी अधिकतम रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा है।
साहा ने कहा कि बैटरी को चार्ज करने में तीन घंटे लगते हैं, जिससे बाइक 80 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकती है।
विज्ञापन
7 of 8
Partha Saha Electric Motor Bike
- फोटो : Social Media
उन्होंने कहा, "इसे एक बार चार्ज करने की लागत लगभग 10 रुपये आती है।"
साहा अपने इस नए वाहन में सड़कों पर यात्रा कर चुके हैं और लोग उनके इस आविष्कार को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब भी इस बाइक के डिजाइन और ड्राइंग की प्रशंसा कर चुके हैं।
Partha Saha Electric Motor Bike
- फोटो : Social Media
देब ने ट्वीट किया, "आवश्यकता आविष्कार की जननी है! Covid-19 महामारी के दौरान जागरूकता पैदा करने के लिए एक अनोखी मोटरसाइकिल बनाने के लिए मैं पार्थ साहा को बधाई देता हूं।"