XUV300 Launch Picture 01
महिन्द्रा की लेटेस्ट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी300 को हाल ही में लांच किया गया था। सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर वाली एसयूवी है। इसके बेस 1.2 W4 वेरियंट की कीमत 7.9 लाख रुपये है, जबकि टॉप 1.8 W8 (O) की कीमत 11.99 लाख रुपये है। दोनों की कीमतों में 4 लाख रुपये का अंतर है। बेस वेरियंट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 110 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क मिलता है। वहीं इसका माइलेज 17 किमी प्रति लीटर है।
बेस वेरियंट में बॉडी कलर डोर हैंडल्स, ORVMs और एलईडी टेल लैंप्स मिलते हैं। इसमें 16 इंच के स्टील रिम, मल्टी मोड स्टीयरिंग, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, पॉवर टेलगेट, 4 स्पीकर्स के साथ इंटीग्रेटेड मोनोक्रोम इंफोटेनमेंट सिस्टम, चारों दरवाजों के लिए पॉवर विंडो, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM, ईबीडी के साथ एबीएस, ट्विन एयरबैग, सेंट्रल लॉकिंग, फ्रंट सीट आर्मरेस्ट जैसे फीचर मिलते हैं।