फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata HBX: जल्द होगी लॉन्च टाटा की सबसे सस्ती माइक्रो एसयूवी, करीब 5 लाख रुपये की कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स

Fri, 28 May 2021 03:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Tata HBX Auto Expo 2020 - फोटो : PTI
Tata HBX : देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) अपनी बहुप्रतीक्षित HBX माइक्रो-एसयूवी को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने पिछले साल फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो में 'HBX' कोडनेम से एक माइक्रो-एसयूवी कॉन्सेप्ट को पेश किया था। 'HBX' कार के प्रॉडक्शन रेडी वर्जन का नाम Hornbill (हॉर्नबिल) रखा जा सकता है। HBX माइक्रो-एसयूवी की पिछले कई महीनों से लगातार टेस्टिंग जारी है। इस बार टेस्टिंग के दौरान इस कार को इसके प्रॉडक्शन वर्जन में देखा गया है। कार की लेटेस्ट स्पाय तस्वीरों से कार के बारे में कई अहम जानकारी सामने आई है। इसमें कार के अलॉय व्हील्स और प्रॉडक्शन-स्पेक लाइटिंग सिस्टम देखे गए हैं। यहां जानते हैं टाटा HBX माइक्रो-एसयूवी की अहम बातें। 
विज्ञापन

2 of 7
Tata HBX Auto Expo 2020 - फोटो : For Representation Only
कैसा है प्रॉडक्शन वर्जन
टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया मॉडल ढंका हुआ नहीं था। आमतौर पर टेस्टिंग के दौरान कार पूरी तरह से ढंकी हुई होती है। इससे पता चलता है कि यह कार का प्रॉडक्शन वर्जन और एसयूवी के फ्रंट प्रोफाइल के बारे में अहम जानकारी मिली है। एसयूवी का फ्रंट डिजाइन टाटा हैरियर से प्रेरित लगता है। इसमें टॉप पर स्लीक LED DRL (डेटाइम रनिंग लाइट्स) के साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप और बंपर पर मुख्य हेडलैंप यूनिट है। यह स्लीक एलईडी डीआरएल ऊपरी ग्रिल में अच्छी तरह से इंटीग्रेटेड हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Tata HBX - फोटो : Team-BHP
कैसी दिखती है
कार के ऊपरी फ्रंट ग्रिल और डीआरएल में क्रोम अंडरलाइनिंग दी गई है। जबकि निचली ग्रिल में जाली पर उलटा ट्राई-एरो डिजाइन दिया गया है। एसयूवी के बंपर में फॉग लैंप और चौड़े एयर-इनटेक दिए गए हैं। टाटा की इस माइक्रो एसयूवी में ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग मौजूद है। स्पॉट किए गए मॉडल में बंपर कार की बॉडी के रंग के नहीं दिए गए हैं। Tata HBX का प्रोडक्शन वर्जन अपने कॉन्सेप्ट मॉडल की तरह ही होगा। कॉन्सेप्ट मॉडल की लंबाई 3,840 mm, चौड़ाई 1822 mm और ऊंचाई 1635 mm और व्हीलबेस 2450 mm है। 

4 of 7
Tata HBX Auto Expo 2020 - फोटो : For Representation Only
इंजन और पावर
टाटा की इस एंट्री-लेवल एसयूवी में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली-एस्पिरेटेड इंजन मिलेगा। इस इंजन का इस्तेमाल Tiago और Altroz में भी किया गया है। यह इंजन 86 bhp का पावर और 113 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस कार में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है, जो करीब 100 bhp का पावर जेनरेट करता है। इस एसयूवी के ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी शामिल होने की संभावना है। 
विज्ञापन

5 of 7
Tata HBX Concept - फोटो : Tata Motors
लुक और डिजाइन
Tata HBX के प्रॉडक्शन रेड मॉडल में ब्लैक आउट पिलर और फ्लोटिंग रूफलाइन देखा गया है। रूफ एसयूवी की बॉडी के रंग का नहीं है। हालांकि इससे पहले इस छोटी एसयूवी को बॉडी के कॉन्ट्रास्ट शेड्स में देखा गया था। इस माइक्रो एसयूवी में मशीन-कट अलॉय व्हील, एलईडी टेल-लाइट, सी-पिलर्स पर रियर डोर हैंडल, ब्रेक लाइट के साथ रूफ-इंटीग्रेटेड स्पॉइलर, इंटीग्रेटेड ब्लिंकर के साथ ओआरवीएम और कई अन्य फीचर्स मिलेंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
Tata HBX Auto Expo 2020 - फोटो : For Representation Only
शानदार फीचर्स
Tata HBX एसयूवी के केबिन में ओरिजिनल डिजाइन और फीचर्स को बरकरार रखा जाएगा। इसमें फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 3-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, ब्लैक फैब्रिक सीट्स, हरमन ऑडियो सिस्टम मिलेगा। इसके साथ ही सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एम्बिएंट लाइटिंग, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, एबीएस के साथ ईबीडी, कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल, पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Tata HBX Auto Expo 2020 - फोटो : For Representation Only
कितनी होगी कीमत
हालांकि कंपनी ने Tata HBX की लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा नहीं किया है। लेकिन प्रॉडक्शन वर्जन की नई स्पाय तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस एसयूवी को अगले कुछ महीनों में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत का खुलासा लॉन्चिंग के समय ही होगा। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार टाटा की इस माइक्रो एसयूवी की कीमत करीब 5 लाख रुपये हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें