Top Selling Vehicle : इस साल मार्च के महीने में मार्च 2020 के मुकाबले टू-व्हीलर्स की बिक्री में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कोरोना महामारी के दौर में आवाजाही के लिए लोगों ने निजी वाहनों को तवज्जो दी है। इसकी वजह से भी दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी है। इसके साथ ही दोपहिया वाहन निर्माताओं द्वारा दी जाने वाले डिस्काउंट ऑफर्स की वजह से भी टू-व्हीलर्स की बिक्री में इजाफा दर्ज किया गया है। पिछले महीने टॉप 5 दोपहिया वाहनों की बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि मार्च 2020 की तुलना मार्च 2021 में हर मॉडल की बिक्री में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की गई है। यहां आपको बता रहें कि मार्च 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 दोपहिया वाहन कौन से हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Hero Splendor Plus
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero Splendor
मार्च 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 दोपहिया वाहन की सूची में Hero Splendor (हीरो स्प्लेंडर) पहले स्थान पर रही। पिछले महीने 2,80,090 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह इस सूची में टॉप पॉजिशन बनाए रखने में कामयाब रही। मार्च 2020 की बिक्री की तुलना में मार्च 2021 में हीरो स्प्लेंडर की बिक्री में 94.86 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने पिछले साल मार्च के महीने में स्प्लेंडर की 1,43,736 यूनिट्स की बिक्री की थी।
विज्ञापन
3 of 7
Honda Activa 6G
- फोटो : Honda
Honda Activa
मार्च 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 दोपहिया वाहन की सूची में हीरो स्प्लेंडर के बाद दूसरे स्थान पर होंडा एक्टिवा है। कंपनी के पिछले महीने एक्टिवा स्कूटर की 1,99,208 यूनिट्स की बिक्री की है। जो मार्च 2020 में बेची गई 1,14,757 यूनिट्स की तुलना में 73.59 फीसदी ज्यादा है।
4 of 7
Hero HF Deluxe
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero HF Deluxe
हीरो मोटोकॉर्प की लोकप्रिय कम्यूटर बाइक HF Deluxe (एचएफ डीलक्स) मार्च में सबसे ज्यादा बिक्री वाले दोपहिया वाहनों की सूची में नंबर 3 पर रही। इस साल मार्च में कंपनी ने इस मोटरसाइकिल के 1,44,505 यूनिट्स की बिक्री की। जो पिछले साल मार्च में बेची गई 1,14,969 यूनिट्स की तुलना में 25.69 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
5 of 7
Honda CB Shine
- फोटो : Honda
Honda CB Shine
इसके अलावा बिक्री के लिहाज से Honda CB Shine (होंडा सीबी शाइन) ने काफी बढ़िया प्रदर्शन किया है। मार्च 2021 में कंपनी ने होंडा सीबी शाइन की 1,17,943 यूनिट्स बेची। जबकि मार्च 2020 में इस बाइक की 86,633 यूनिट्सी की बिक्री हो पाई थी। पिछले साल मार्च की तुलना में इस साल मार्च में होंडा सीबी शाइन की बिक्री में 36.14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
6 of 7
Bajaj Pulsar 180 BS6 2021
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Pulsar
मार्च 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 दोपहिया वाहन की सूची में Bajaj Pulsar (बजाज पल्सर) पांचवे नंबर पर आई। कंपनी ने पिछले साल मार्च में पल्सर की 51,454 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि इस साल मार्च में बजाज पल्सर की 85,999 यूनिट्स बेची गईं हैं। पिछले साल मार्च के मुकाबले इस साल मार्च में बजाज पल्सर की बिक्री में 67.14 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है।
इसके अलावा, सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों में Bajaj Platina (बजाज प्लेटिना), TVS Jupiter (टीवीएस ज्यूपिटर), Suzuki Access (सुजुकी एक्सेस), TVS XL (टीवीएस एक्सएल) और TVS Apache (टीवीएस अपाचे) शामिल हैं।