Best Selling 350cc bikes in india : देश में परफॉर्मेंस बाइक्स बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) अपनी रेट्रो क्लासिक बाइक्स के लिए मशहूर है। इनके दमदार परफॉर्मेंस के कारण भारत में 350 सीसी सेगमेंट मोटरसाइकिल की बिक्री में रॉयल एनफील्ड सबसे आगे है। हालांकि इस सेगमेंट में रॉयल एनफिल्ड क्लासिक 350 लंबे समय से कंपनी की बेस्ट सेलिंग बाइक बनी हुई है। लेकिन बीते मार्च के बिक्री के आकड़ों पर नजर डालें तो रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल बुलेट ने बिक्री में 286 फीसदी का इजाफा दर्ज किया है।
विज्ञापन
2 of 6
Royal Enfield classic 350 and 500 diecast scale model
- फोटो : Copyright Amar Ujala
Classic 350
पिछले महीने 31,696 यूनिट्स की बिक्री के साथ क्लासिक 350 मोटरसाइकिल एक बार फिर बिक्री चार्ट में सबसे ऊपर है। एक साल पहले इसी महीने में हुई बिक्री की तुलना में, क्लासिक 350 ने लगभग 30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। RE ने पहले साल मार्च में क्लासिक 350 बाइक की 24,304 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी मार्च 2021 में क्लासिक 350 की बिक्री में 30.41 फीसदी का इजाफा हुआ है। यह रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। खासतौर पर राइडिंग के शौकीन युवाओं की पसंदीदा बाइक कही जा सकती है। कंपनी जल्द ही इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
3 of 6
Royal Enfield Meteor 350
- फोटो : Royal Enfield
Meteor 350
इस सूची में दूसरे नंबर पर Meteor 350 है जो इस सेगमेंट की लेटेस्ट एंट्री है। कंपनी ने इस बाइक को पिछले साल के आखिर में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। पिछले कुछ महीनों में इसकी बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मार्च के महीने में कंपनी ने भारतीय बाजार में बाइक की कुल 10,596 यूनिट्स बेचने में कामयाबी हासिल की है। यह रॉयल एनफील्ड की क्रूजर सेग्मेंट में सबसे लोकप्रिय बाइक है। भारतीय बाजार में यह बाइक थंडरबर्ड तो रिप्लेस करती है।
4 of 6
Royal Enfield Bullet 350
- फोटो : Royal Enfield
Bullet 350
मार्च 2021 में बिक्री के लिहाज से रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल बुलेट 350 ने धुआंधार प्रदर्शन किया है। पिछले महीने कंपनी ने बुलेट 350 की कुल 9,693 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि पिछले साल के मार्च महीने में कंपनी इसकी सिर्फ 2,507 यूनिट्स बेच पाई थी। पिछले साल मार्च महीने की बिक्री की तुलना में मार्च 2021 में बुलेट 350 बाइक की बिक्री में 286.64 फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
royal enfield electra
- फोटो : For Representation Only
Electra 350
रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रा 350 ने भी पिछले महीने बिक्री में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की है। मार्च 2021 में रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रा बाइक की कुल 4,914 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल मार्च के महीने में कंपनी इस बाइक की 3,160 यूनिट्स बेच पाई थी।
Honda H'Ness CB 350
- फोटो : Honda Motorcycle and Scooter India
Honda CB 350
चार रॉयल एनफील्ड बाइक के बाद, इस सूची में होंडा सीबी 350 बाइक ने पांचवा स्थान हासिल किया है। होंडा पिछले महीने इस बाइक की 4,302 यूनिट की बिक्री करने में सफल रही है। इस बाइक का Meteor 350 से सीधा मुकाबला है।