भारत में सबसे ज्यादा बिक्री ऐसी बाइक्स की होती है जो किफायती कीमत में उपलब्ध हों और माइलेज में बेहतरीन हों। होंडा मोटरसाइकिल, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज और टीवीएस समेत तमाम दिग्गज दुपहिया वाहन कंपनियां भारत में 100-110 सीसी वाली ऐसी बाइक्स की बिक्री करती हैं जो माइलेज में भी अच्छी हैं। ऐसे में यहां हम आपको भारत में सबसे ज्यादा माइलेज वाली 5 बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि ध्यान रहे कि यहां दिया गया माइलेज कंपनी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के आधार पर होगा।
विज्ञापन
2 of 6
Bajaj CT100
1. Bajaj CT100
माइलेज की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर जो बाइक आती है वह बजाज सीटी 100 है। बजाज दावा करती है कि उनकी यह बाइक 99.1 किमी/लीटर का माइलेज देती है। कंपनी ने सीटी 100 को 2015 में कुछ अपडेट के साथ लॉन्च किया था। बाइक में सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड 99.27 सीसी का इंजन है, जो 8.08 बीएचपी पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक की शुरुआती कीमत 35,389 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
विज्ञापन
3 of 6
Bajaj Platina 100ES
2. Bajaj Platina 100ES
माइलेज के मामले में दूसरे नंबर पर भी बजाज की ही बाइक है। कंपनी के मुताबिक, बजाज प्लेटिना 100ईएस 96.9 किमी/प्रति लीटर का माइलेज देती है। इंजन की पावर की बात करें तो यह काफी हद तक सीटी 100 के बराबर ही है, लेकिन स्टाइलिंग के मामले में कई अंतर हैं। इसमें 102 सीसी वाला सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो 8.08 बीएचपी की पावर और 8.6 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी शुरुआती कीमत 45,985 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
4 of 6
TVS Sport
3. TVS Sport
टीवीएस ने पिछले साल इस बाइक का नया वर्जन लॉन्च किया था। अपडेटेड बाइक में नया इंस्ट्रूमेंट क्लचर, साइलेंसर के लिए क्रोम गार्ड और बेहतर माइलेज दिया गया था। टीवीएस स्पोर्ट बाइक 95 किमी/लीटर का माइलेज देती है। बाइक में 99.77 सीसी का इंजन दिया गया है जो 7.7 बीएचपी पावर और 7.8 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक की शुरुआती कीमत 37,780 रुपए है।
विज्ञापन
5 of 6
Hero Splendor Pro
4. Hero Splendor Pro
हीरो स्पलैंडर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला बाइक मॉडल रहा है। कंपनी इसके कई अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर चुकी है, इन्हीं में से एक मॉडल है हीरो स्पलैंडर प्रो। कंपनी के मुताबिक यह बाइक 93.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती कीमत (एक्स-दिल्ली शोरूम) 49,485 रुपए है। बाइक में 97.2 सीसी वाला सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन है। यह 8.24 बीएचपी की पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक का वजन 112 किग्रा है।
5. Hero HF Deluxe
पांचवें पायदान पर भी हीरो की ही बाइक एचएफ डीलक्स आती है। कंपनी ने एचएफ डीलक्स रेंज में एचएफ डिलक्स, एचएफ डीलक्स i3S, एचएफ डीलक्स Eco जैसे कई वैरिएंट्स बाजार में पेश किए हैं। इन सभी में 97.2 सीसी का इंजन दिया गया है जो 8.24 बीएचपी की पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। 112 किग्रा वजन वाली यह बाइक 88.5 किमी/लीटर का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती कीमत (एक्स-दिल्ली शोरूम) 42,830 रुपए है।