फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन का इंग्लैंड में 'ड्रीम डेब्यू', दूसरी पारी में झटके पांच विकेट

Fri, 01 Sep 2017 02:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
अश्विन
भारत के स्टार ऑफस्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड में अपने काउंटी सीजन का 'ड्रीम डेब्यू' किया है। 30 वर्षीय अश्विन ने वोरसेस्टरशायर की तरफ से खेलते हुए ग्लोसेस्टरशायर के खिलाफ 8 विकेट चटकाए। अश्विन ने पहली पारी में तीन जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। तमिलनाडु के ऑफस्पिनर के दमदार प्रदर्शन की मदद से वोरसेस्टरशायर ने यह मैच 189 रन के विशाल अंतर से जीता।
विज्ञापन

2 of 5
अश्विन - फोटो : social media
श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा वन-डे सीरीज के लिए अश्विन को आराम दिया गया। अश्विन ने इसका फायदा काउंटी क्रिकेट में खेलकर उठाने का फैसला किया और वोरसेस्टरशायर के साथ करार किया।

⭐️⭐️⭐️⭐️⭐️ bowling from @ashwinravi99!

5/68 on the @BCCI spin wizard's @WorcsCCC debut 🌪 pic.twitter.com/ggWX7FISx1— County Championship (@CountyChamp) August 31, 2017
विज्ञापन

3 of 5
आर अश्विन - फोटो : ESPN
बता दें कि अश्विन के अलावा भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी काउंटी क्रिकेट में खेलते हैं। पुजारा ने नाटिंघमशायर का प्रतिनिधित्व किया था। वैसे खबरें ये भी आई हैं कि रविंद्र जडेजा भी काउंटी क्रिकेट में खेल सकते हैं, लेकिन अभी इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।

4 of 5
अश्विन - फोटो : SELF
बहरहाल, अश्विन ने काउंटी क्रिकेट में पहले बल्ले से योगदान देते हुए 36 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी करते हुए गारेथ रोडरिक को अपना डेब्यू शिकार बनाया। अश्विन ने पहली पारी में तीन विकेट चटकाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अश्विन - फोटो : twitter
दूसरी पारी में भी अश्विन ने बल्ले से उपयोगी योगदान देते हुए 28 रन बनाए। इसकी मदद से उनकी टीम ने ग्लोसेस्टरशायर के सामने 401 रन का लक्ष्य रखा। इसके बाद अश्विन ने अपनी फिरकी का जादू चलाया और 68 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्होंने ओपनर क्रिस डेंट, विल टावरे, जॉर्ज हांकिंस, जैक टेलर और काइरन बार्नेट को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें