फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप 10 सबसे सुरक्षित कारें: Renault Triber ने सूची से Maruti को किया बाहर, देखें नई लिस्ट

Wed, 02 Jun 2021 06:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Renault Triber - फोटो : For Representation Only
Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) क्रैश टेस्ट में देश की सबसे सस्ती एमपीवी Renault Triber (रेनो ट्राइबर) के शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर भारत में टॉप 10 सबसे सुरक्षित कारों की सूची को हिलाकर रख दिया है। ताजा सूची के मुताबिक, टॉप 10 सबसे सुरक्षित कारों में से एक भी मारुति की कार नहीं है। मारुति की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा एक स्थान फिसलने के बाद टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो गई है। लेटेस्ट सूची में टाटा मोटर की चार कारों और महिंद्रा एंड महिंद्रा की तीन कारों का दबदबा बना हुआ है। यहां जानते हैं इस समय भारत में कौन सी कारें हैं सबसे सुरक्षित। 

गौरतलब है कि कुछ साल पहले तक कार में सेफ्टी फीचर्स को लक्जरी माना जाता था। यहां तक कि बुनियादी एक्टिव सेफ्टी फीचर्स भी सिर्फ लग्जरी कारों या ज्यादा बिकने वाली कारों के टॉप मॉडल में ही मिलता था। Global NCAP (New Car Assessment Program) ग्लोबल एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) का 'भारत के लिए सुरक्षित कार' अभियान भारत सरकार और भारतीय बाजार के वाहन निर्माताओं के लिए असल में आंख खोलने वाला साबित हुआ है। यह अभियान मूल रूप से वर्ष 2014 में शुरू हुआ था। इस अभियान की वजह से सरकार ने वाहनों की सुरक्षा पर जोर दिया और देश में बिकने वाली कारों के लिए ज्यादा सख्त क्रैश और सेफ्टी की जरूरतों को अपनाया गया। हम आपको बता रहे हैं उन कारों के बारे में जिन्हें सेफ्टी रेटिंग में चार या पांच स्टार मिल चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
Mahindra XUV300 becomes Global NCAP’s first five star car in Africa - फोटो : Global NCAP
Mahindra XUV300
महिंद्रा की फ्लैगशिप सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 इस लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है। XUV300 ने सेफ्टी परफॉर्मेंस में उच्चतम स्तर को हासिल करने के लिए ग्लोबल एनसीएपी का पहला 'सेफर चॉइस' पुरस्कार हासिल किया। इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5 स्टार रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4 स्टार रेटिंग मिली थी। क्रैश टेस्ट में XUV300 का परफॉर्मेंस वैश्विक एजेंसी द्वारा अब तक टेस्ट की गई किसी भी भारतीय कार की कंबाइंड ऑक्यूपेंट सेफ्टी रेटिंग सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन

3 of 11
Tata Altroz - फोटो : Tata Motors
Tata Altroz
टाटा मोटर्स की लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz इस सूची में दूसरे नंबर पर है। Tata Altroz पहली मेड इन इंडिया छोटी कार है जिसे Global New Car Assessment Programme (ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) (GNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। Tata Altroz को अडल्ट पैसेंजर प्रोटेक्शन में 17 में से 16.13 पॉइंट मिले हैं। Tata Altroz को चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन में इस कार को 49 में से 29 पॉइंट मिले हैं। ग्लोबल एजेंसी एनसीएपी ने फैसला सुनाया था कि अल्ट्रोज में एक स्थिर संरचना और फुटवेल एरिया मिलती है। इसमें सिर और गर्दन की सुरक्षा भी अच्छी है और आगे की सीटों पर दोनों वयस्कों के लिए छाती की सुरक्षा पर्याप्त थी। 

4 of 11
Tata Nexon 2020 Facelift - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Nexon इस सूची में तीसरे स्थान पर है। Tata Nexon पहली मेड इन इंडिया compact SUV (एसयूवी) कार थी जिसे GNCAP ने 5 स्टार रेटिंग मिली थी। Tata Nexon को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंट के लिए 3 स्टार मिले थे। अडल्ट सेफ्टी के लिए टाटा नेक्सन को 17 में से 16.06 प्वाइंट्स मिले थे। वैश्विक एजेंसी ने रेटिंग दी थी कि कार की बॉडी स्थिर है। कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग दिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 11
Mahindra Thar Global NCAP crash test - फोटो : Mahindra
Mahindra Thar 
महिंद्रा की यह ऑइकॉनिक एसयूवी ने पिछले साल के आखिर में इस सूची में एंट्री की। पिछले साल नवंबर में नई Mahindra Thar ऑफ-रोडर एसयूवी ने ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल की थी। थार एसयूवी अब टॉप 10 सबसे सुरक्षित कारों में सूची में चौथे नंबर पर है और आधिकारिक तौर पर सबसे सुरक्षित भारतीय ऑफ-रोडर भी है। ग्लोबल NCAP के मुताबिक नई थार में ड्राइवर और पैसेंजर के सिर और गर्दन को अच्छी सुरक्षा मिलती है। जबकि ड्राइवर के सीने को पर्याप्त सुरक्षा और पैसेंजर के सीने को भी अच्छी सुरक्षा मिली। 
विज्ञापन

6 of 11
Tata Tigor Crash Test Rating - फोटो : GNCAP
Tata Tigor
Tata Tigor इस सूची में पांचवें नंबर पर है। टाटा टिगोर कार को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में अडल्ट ऑक्यूपेंसी प्रोटेक्शन के लिए 4 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंसी प्रोटेक्शन के लिए 3 स्टार मिले हैं। अडल्ट ऑक्यूपेंसी के लिए कार को 17 में 12.52 अंक मिले। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंसी के लिए 49 में से 34.15 पॉइंट्स मिले। टाटा की इस कार में दो एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
Tata Tiago XTA AMT - फोटो : For Representation Only
Tata Tiago 
जहां तक सुरक्षा का सवाल है तो लोकप्रिय हैचबैक कार Tata Tiago टाटा टिगोर के बराबर है। इस सूची में टाटा टियागो छठवें स्थान पर है। Tata Tiago को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में अडल्ट ऑक्यूपेंसी प्रोटेक्शन के लिए 4 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंसी प्रोटेक्शन के लिए 3 स्टार मिले थे। अडल्ट ऑक्यूपेंसी के लिए कार को 17 में 12.52 अंक मिले। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंसी के लिए 49 में से 34.15 पॉइंट्स मिले। टाटा की इस कार में भी दो एयरबैग्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। 

8 of 11
Volkswagen Polo Global NCAP crash test - फोटो : Global NCAP
Volkswagen Polo
जर्मन कार निर्माता की सबसे लोकप्रिय हैचबैक को भारत में सबसे सुरक्षित कारों की सूची में सातवें स्थान पर रखा गया है। Volkswagen Polo (फॉक्सवैगन पोलो) कार का 2014 में ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट किया गया था। Volkswagen Polo को ग्लोबल NCAP ने 4 स्टार की रेटिंग दी थी। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार मिला है वहीं चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार रेटिंग मिली। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.54 अंक मिले और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 49 में से 29.91 अंक मिले हैं। ग्लोबल एजेंसी का फैसला, कार के फ्रंट सीट में यात्रा करने वालों की सुरक्षा के लिए बहुत अनुकूल नहीं था। परीक्षण ने फैसला सुनाया कि डैशबोर्ड में खतरनाक संरचनाओं के कारण सामने वाले यात्रियों के घुटने घायल हो सकते हैं। 

9 of 11
Renault Triber Global NCAP Crash Test - फोटो : NCAP
Renault Triber
सबसे सुरक्षित टॉप 10 कारों की सूची में सबसे लेटेस्ट एंट्री करने वाली कार है Renault Triber (रेनो ट्राइबर) जिसने हाल ही में ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल की है। इस सूची में यह आठवें नंबर पर रखी गई है।  रेनो ट्राइबर MPV (मल्टी परपज व्हीकल) ने एडल्ट ड्राइवर प्रोटेक्शन और यात्री को दी जाने वाली सुरक्षा के मामले में संतोषजनक प्रदर्शन किया है। हालांकि, इस एमपीवी ने चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिहाज से उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, जो किसी दुर्घटना की स्थिति में बड़ी चोटों के संकेत दिखाता है। Triber अब आधिकारिक तौर पर भारतीय सड़कों पर चलने वाली सबसे सुरक्षित MPV है।

10 of 11
Mahindra Marazzo Car Crash - फोटो : Mahindra
Mahindra Marazzo
Triber के बाद भारतीय सड़कों पर सबसे सुरक्षित एमपीवी Mahindra की Marazzo है। इस सूची में यह नौवें नंबर पर आई है। Mahindra Marazzo ने 2018 में Global NCAP क्रैश टेस्ट पास किया था। यह भारत में बनी पहली एमपीवी है जिसे Global NCAP की तरफ से 4-स्टार रेटिंग हासिल की। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 4 स्टार मिला है। चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 2 स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए इसे 17 में से 12.85 अंक मिले हैं। चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 22.22 अंक मिले। टेस्ट के नतीजों के मुताबिक यह एमपीवी ड्राइवर और यात्री के सिर और गर्दन को अच्छी सुरक्षा प्रदान करती है। इसके साथ-साथ आगे की ओर सीटबेल्ट और ISOFIX के साथ बच्चे के लिए भी अच्छी सुरक्षा प्रदान करती है।
विज्ञापन

11 of 11
Toyota Etios - फोटो : For Reference Only
Toyota Etios
टोयोटा मोटर ने 10 साल पहले भारत में अपनी Etios (इटियोस) हैचबैक कार लॉन्च की थी। Toyota Etios का 2016 में ग्लोबल एनसीएपी द्वारा क्रैश टेस्ट किया गया था और इसने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। सबसे सुरक्षित कारों की सूची में टोयोटा इटियोस दसवें नंबर पर है। इस कार ने ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट रेटिंग में 4-स्टार हासिल किया था। टोयोटा इटियोस में एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, आईएसओफिक्स माउंट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें