इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन गर्मियों के इस क्रिकेट सत्र में छह बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं। दरअसल, इंग्लैंड को इस सत्र में स्वदेश में सात टेस्ट मैच खेलने हैं। ऐसे में एंडरसन गेंदबाजी के अलावा कुछ अन्य व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मैदान पर उतरते ही एंडरसन ने पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक (161 टेस्ट) की बराबरी की। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि एंडरसन के निशाने पर वो कौन से छह बड़े रिकॉर्ड हैं, जिन्हें वो जल्द और आसानी से तोड़ सकते हैं।