भारतीय कार बाजार में कार की खरीदारी से पहले ग्राहक कई अहम बिंदुओं पर ध्यान देते हैं जिसमें गाड़ी की कीमत, इंजन परफॉर्मेंस के साथ-साथ माइलेज पर खास ध्यान देते हैं। भारत में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (SUV) का बाजार काफी बड़ा हो रहा है। लोग एसयूवी कारों को पसंद कर रहे हैं। यहां जानिए टॉप 10 माइलेज वाली एसयूवी कारों के बारे में जिनकी इस समय भारतीय बाजार में बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
2 of 11
Jeep Compass BS6
- फोटो : Jeep
Jeep Compass
SUV बनाने की स्पेशलिस्ट मानी जानीवाली अमेरिका वाहन निर्माता कंपनी Jeep भारत में अपने कई मॉडल की बिक्री करती है। Jeep Compass (जीप कंपस) कार का पेट्रोल इंजन वेरिएंट 14.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं डीजल वेरिएंट मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 16.94 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल वेरिएंट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 16.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन
3 of 11
Tata Harrier BS6
- फोटो : Social Media
Tata Harrier
भारत की दिग्गज ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Tata Motors की एसयूवी कार Tata Harrier (टाटा हैरियर) पेट्रोल इंजन के साथ नहीं आती है। Tata Harrier के सिर्फ 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। यह कार 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
4 of 11
Ford Ecosport S
Ford Ecosport
अमेरिका की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Ford की Ecosport (फोर्ड इकोस्पोर्ट) कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आती है। पेट्रोल वेरिएंट 15.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं डीजल वेरियंट 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन
5 of 11
2020 Honda WR-V
- फोटो : Amar Ujala
Honda WR-V
जापानी की मशहूर ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Honda ने भारत में वर्ष 2017 में अपनी एसयूवी कार Honda WR-V (होंडा WR-V) लॉन्च की गई थी। Honda WR-V कार पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन वेरिएंट में 23.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन
6 of 11
2020 Kia Seltos
- फोटो : PTI
Kia Seltos
दक्षिण कोरिया की मल्टीनेशनल ऑटो निर्माता कंपनी कार Kia ने भारत में अपने पहली कार Kia Seltos (किआ सेल्टॉस) के साथ एंट्री की और हिट हो गई। Kia Seltos कार पेट्रोल इंजन के साथ 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन के साथ 20.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन
7 of 11
2020 Hyundai Creta
- फोटो : social media
Hyundai Creta
दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी Hyundai की एसयूवी Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) भारत में काफी लोकप्रिय है। Hyundai Creta कार पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 16.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन वेरिएंट में 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
8 of 11
Mahindra xuv 300
Mahindra XUV 300
घरेलू ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra की SUV Mahindra XUV 300 (महिंद्रा एक्सयूवी 300) भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर है। Mahindra XUV 300 पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल वेरिएंट में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
9 of 11
Tata Nexon Facelift
- फोटो : social media
Tata Nexon
टाटा मोटर्स की Tata Nexon (टाटा नेक्सन) भारत में लॉन्चिंग के साथ काफी लोकप्रिय हो गई है। Tata Nexon कार पेट्रोल इंजन के साथ 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन के साथ 21.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
10 of 11
Maruti Vitara Brezza
- फोटो : Amar Ujala
Maruti Vitara Brezza
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki की सब-4 मीटर SUV Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा) काफी लोकप्रिय है। Vitara Brezza कार अब सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने इसका डीजल वेरिएंट बंद कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। Vitara Brezza Facelift मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 17.03 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। जबकि ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ इसका माइलेज 18.76 किलोमीटर प्रति लीटर है।
Hyundai Venue
Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) देश में बिकने वाली सबसे लोकप्रिय सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों में से एक है। भारतीय बाजार में यह पिछले साल लॉन्च की गई थी। Venue पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 17.52 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल वेरिएंट मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 18.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 18.15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं इस एसयूवी कार के डीजल इंजन वेरिएंट में 23.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।