फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप 10 स्कूटर: देश के सबसे किफायती स्कूटर्स, मिलता है 64 किमी तक का शानदार माइलेज, जानें कीमत

Wed, 28 Apr 2021 01:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Top 10 Mileage scooters in India - फोटो : For Representation Only
कोरोना महामारी की दूसरी लहर काफी प्रचंड हो गई है। कोविड-19 संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रोजाना लाखों लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे दौर में लोगों को अपनी सेहत और सुरक्षा को अहमियत देने की जरूरत है। जरूरी काम के लिए घर से बाहर जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल की बजाए निजी वाहनों को तवज्जो दी जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए अगर आप नया स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैँ, इस समय बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। नया स्कूटर खरीदते समय ग्राहक आकर्षक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स के साथ ही गाड़ी के माइलेज पर भी खासा ध्यान देते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं टॉप 10 स्कूटर और उनकी फ्यूल इकोनॉमी या माइलेज के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 11
Hero destini 125
Hero Destini 125
Hero Destini 125 (हीरो डेस्टिनी 125) स्कूटर में 124.6 cc  इंजन दिया गया है। यह 4 स्ट्रोक, एयरकूल्ड इंजन है। यह इंजन 9 bhp का पावर और 10.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर में भी FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) मिलती है। स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 68,376 से शुरू होती है और 73,991 रुपये तक जाती है।  यह स्कूटर 47 से 50 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। 
विज्ञापन

3 of 11
Hero Maestro Edge 125 Stealth - फोटो : Hero MotoCorp
Hero Maestro Edge 125
Hero Maestro Edge 125 (हीरो माइस्ट्रो एज 125) स्कूटर में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 124.6 cc, 4 स्ट्रोक, एयरकूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 9 bhp का पावर और 10.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह स्कूटर भी FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) से लैस है। इस स्कूटर की  दिल्ली में शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 71,571 रुपये से और टॉप मॉडल की कीमत 75,193 रुपये तक जाती है। यह स्कूटर 51 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। 

4 of 11
Suzuki Access 125 - फोटो : For Reference Only
Suzuki Access 125
Suzuki Access 125 (सुजुकी एक्सेस 125) में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8.7 ps का पावर और 10Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी और सीवीटी ट्रांसमिशन दिया गया है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 71,000 रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 80,200 रुपये तक जाती है। यह स्कूटर ARAI द्वारा प्रमाणित 64 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। 
विज्ञापन

5 of 11
Honda Activa 125 BS6 - फोटो : Honda two wheelers
Honda Activa 125
Honda Activa 125 (होंडा एक्टिवा 125) में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 124cc का सिंगल सिलिंडर, फैन कूल्ड, 4 स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन 6500 rpm पर 8.18 hp का पावर और 5000 rpm पर 10.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 71,674 रुपये है और टॉप मॉडल की कीमत 78,797 रुपये तक जाती है। यह स्कूटर 50 ले 55 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। 
विज्ञापन

6 of 11
Honda Dio - फोटो : For Reference Only
Honda Dio
Honda Dio BS6 में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 109.19cc वाला सिंगल सिलेंडर, फैन कूल्ड, 4 स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन 7000 rpm पर 7.68 hp का पावर और 5500 rpm पर 8.79 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दी गई है। होंडा डियो की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 66,182 रुपये से लेकर 72,081 रुपये तक है। यह स्कूटर 50 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। 
विज्ञापन

7 of 11
TVS Scooty Pep Plus BS6 - फोटो : TVS
TVS Scooty Pep+
TVS Scooty Pep+ (टीवीएस स्कूटी पेप प्लस) स्कूटर में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 87.8 cc, सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। इस स्कूटर में भी FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) मिलती है। यह इंजन 4 KW का पावर और 6.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 56,009 रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 58,759 रुपये तक जाती है। इस स्कूटर में 50 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। 

 

8 of 11
Hero Pleasure Plus BS6 - फोटो : Hero
Hero Pleasure Plus
Hero Pleasure Plus (हीरो प्लेजर प्लस) स्कूटर में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 110.9 cc सिंगल सिलेडर, 4 स्ट्रोक, एयरकूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8 bhp का पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर में भी FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) दी गई है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम शुरुआती कीमत 58,900 रुपये है और यह 64,100 रुपये तक जाती है। इस स्कूटर में 50 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। 

9 of 11
TVS Ntorq 125 - फोटो : TVS
TVS NTorq
TVS NTorq (टीवीएस एनटॉर्क) स्कूटर में में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 124.8 cc, सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 6.9 kW का पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। टीवीएस एनटॉर्क की दिल्ली में शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 71,095 रुपये है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 81,075 रुपये तक जाती है। यह स्कूटर 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। 

10 of 11
Honda Activa 6G - फोटो : For Reference Only
Honda Activa 6G
देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर Honda Activa (होंडा एक्टिवा) के न्यू जेनरेशन मॉडल Honda Activa 6G (होंडा एक्टिवा 6जी) को कंपनी ने पिछले साल 15 जनवरी को बिलकुल नए अंदाज, न्यू लुक और स्टाइल के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। नए Honda Activa 6G में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 109cc का इंजन है। इस नए इंजन में कार्ब्युरेटर की जगह FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) दी गई है। Honda Activa 6G का इंजन 8,000 rpm पर 7.68 bhp का पावर और 5,250 rpm पर 8.79 Nm पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दी गई है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 67,843 रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 71,089 रुपये तक जाती है। यह स्कूटर ARAI द्वारा प्रमाणित 55 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। 
विज्ञापन

11 of 11
TVS Jupiter - फोटो : For Reference Only
TVS Jupiter
TVS Jupiter (टीवीएस ज्यूपिटर) में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 109.7 cc, सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 5.5 kW का पावर और 8.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर में सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 64,437 रुपये से शुरू होती है जो 73,737 रुपये तक जाती है। यह स्कूटर 62 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें