पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में वाहनों की बिक्री में खासी गिरावट दर्ज की गई थी। आलम यह था कि अप्रैल 2020 में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था कि एक भी वाहन की बिक्री नहीं हुई थी। लेकिन उसके बाद ऑटो उद्योग ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी। यहां हम आपको बता रहे हें कि पिछले साल अप्रैल से इस महीने के बीच कौन सी गाड़ियों को ग्राहकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया। यहां है पिछले साल सबसे ज्यादा बिक्री हुई टॉप 10 कारों की सूची।
विज्ञापन
2 of 11
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Swift
अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के बीच Maruti Suzuki Swift देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। मारुति ने अपनी इस लोकप्रिय हैचबैक कार की भारतीय बाजार में 1,72,671 यूनिट्स की बिक्री की थी। यह पिछले एक साल से लगातार भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में टॉप पर है।
विज्ञापन
3 of 11
Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Baleno
मारुति सुजुकी बलेनो इन 12 महीनों के दौरान देश में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। कंपनी ने इसकी 1,63,445 यूनिट्स की बिक्री की। इस प्रीमियम हैचबैक कार ने हाल ही में बिक्री में मारुति वैगनआर को पछाड़ कर नंबर दो के पोजिशन से नीचे धकेल दिया है।
4 of 11
Maruti Wagon R
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Wagon R
अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के बीच मारुति सुजुकी वैगन आर तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी रही। इसकी 1,60,330 यूनिट्स की बिक्री हुई। स्विफ्ट, बलेनो और वैगन आर, ये ऐसी तीन कारें हैं जो पिछले साल लोगों की पसंदीदा कार बनी रही।
विज्ञापन
5 of 11
Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Alto
भारत में कार निर्माता द्वारा पेश की गई सबसे लोकप्रिय हैचबैक में से एक मारुति सुजुकी ऑल्टो है। अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के दौरान इसकी बिक्री में 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले एक साल में मारुति ऑल्टो की 1,58,992 यूनिट ही बेच पाई।
विज्ञापन
6 of 11
2020 Maruti Suzuki Dzire
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Dzire
मारुति डिजायर इस सूची में शामिल होने वाली इकलौती सेडान कार है। हालांकि पिछले एक साल में इसकी बिक्री में लगभग 28 फीसदी की गिरावट आई है। लेकिन मारुति ने इस अवधि में भारत में इस सब-4-मीटर सेडान कार की 1,28,251 यूनिट बेचने में कामयाब हासिल की है। डिजायर और ऑल्टो के साथ भारत की सबसे बड़े कार निर्माता मारुति सुजुकी के कारों ने पिछले वित्त वर्ष में टॉप 5 बिक्री वाली कारों में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
7 of 11
Hyundai Creta
- फोटो : PTI
Hyundai Creta
इस सूची में न्यू जेनरेश ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी छठवें नंबर पर रही। यह एसयूवी कार भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है। खास बात यह है कि पिछले साल देशभर में लॉकडाउन लागू होने के कुछ दिनों पहले ही इसे लॉन्च किया गया था। बावजूद इसके इस कार की अच्छी-खासी बिक्री हुई। यह अपने शानदार फीचर्स की वजह से भारतीयों ग्राहकों के बीच सबसे लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी बनी हुई है। ह्यू्ंदै ने वित्त वर्ष 2021 में क्रेटा की 1,20,035 यूनिट की बिक्री की है।
8 of 11
Maruti Eeco
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Eeco
अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के बीच सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में Maruti Eeco (मारुति ईको) सातवें नंबर पर रही। यह मारुति का काफी पुराना मॉडल है लेकिन यह अभी भी भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा कार बनी हुई है। मारुति ने पिछले अपनी इस यूटिलिटी व्हीकल की 1,05,081 यूनिट्स बिक्री की।
9 of 11
Hyundai Grand i10
- फोटो : Hyundai India
Hyundai Grand i10
हैचबैक कारों की बिक्री के मामले में मारुति और अन्य कार निर्माता कंपनियों के बीच की खाई चौड़ी होती जा रही है। हैचबैक सेगमेंट में ह्यूंदै की सबसे लोकप्रिय कार ग्रैंड i10 इस सूची में आठवें नंबर पर आई है। कंपनी ने पिछले एक साल में अपनी इस कार की 1,00,611 यूनिट्स की बिक्री की है।
10 of 11
Maruti Vitara Brezza
- फोटो : Amar Ujala
Maruti Brezza
अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के बीच सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में मारुति की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा नौवें नंबर पर रही। वित्त वर्ष के आखिर में मारुति ब्रेजा ने ह्यूंदै वेन्यू को पछाड़ा दिया। ब्रेजा सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की लीडर बनी हुई है। पिछले साल ऑटो एक्सपो के दौरान इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च होने के बाद मारुति ने पिछले एक साल में ब्रेजा की 94,635 यूनिट्स बेची है।