हैचबैक से लेकर एसयूवी तक, भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बड़े और स्पेसियस व्हीकल्स की मांग बढ़ी है। लेकिन भारत में कारों की बिक्री बढ़ाने में जो वजहें काम करती हैं वह पहले की तरह बनी हुई हैं। एक नई कार खरीदने से पहले कीमत सबसे अहम पहलू होता है। लेकिन इसके साथ कार की फ्यूल इकोनॉमी भी एक अहम हिस्सा होती है जो कार खरीदने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। बीते कुछ समय के दौरान भारतीय ऑटो बाजार में SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स) की बिक्री बढ़ी है। ज्यादा स्पेस और शानदार फीचर्स से लैस एसयूवी कार ग्राहकों की पसंद बने हैं। इन दिनों भारतीय बाजार में फुल साइज एसयूवी के बजाय सब-4-मीटर यानी साइज में 4-मीटर से कम (सब-कॉम्पैक्ट) एसयूवी की मांग तेजी से बढ़ रही है। बढ़ती मांग को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में नए-नए मॉडल पेश कर रही हैं। ऐसे समय में जब पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं, एसयूवी की इंजन परफॉर्मेंस के साथ-साथ उसकी माइलेज का आंकड़ा ग्राहकों के लिए काफी अहम हो गया है। यहां हम आपको बता रहे हैं इस समय बाजार में उपलब्ध शानदार माइलेज देने वाली टॉप 10 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 10
2021 Kia Sonet Facelift
- फोटो : Kia
Kia Sonet
दक्षिण कोरिया की मल्टीनेशनल ऑटो निर्माता कंपनी Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) ने सब-4-मीटर एसयूवी सेगमेंट में Kia Sonet (किआ सोनेट) से एंट्री की। बहुत कम समय में किआ सोनेट एसयूवी भारतीय कार बाजार में काफी लोकप्रिय हो गई है। किआ सोनेट दो ट्रिम लाइनों में 4 इंजन और 5 गियरबॉक्स विकल्पों के साथ 15 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। किआ सोनेट एसयूवी की माइलेज 18.2 किमी प्रति लीटर से लेकर 24.1 किमी प्रति लीटर तक है। सोनेट पेट्रोल इंजन के साथ 18.2 से 18.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं सोनेट डीजल इंजन के साथ 19 से 24.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन
3 of 10
Renault Kiger
- फोटो : Renault
Renault Kiger
Renault ने फरवरी के महीने भारत में Kiger कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च की थी, जिसे भारतीय कार बाजार में ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया। काइगर को CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। रेनो काइगर दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है - एक 1.0-लीटर पेट्रोल और एक 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन। इस कार में ट्रांसमिशन में 5-स्पीड मैनुअल, एटी और सीवीटी का ऑप्शन मिलता है। रेनो काइगर एसयूवी का माइलेज 20 किमी प्रति लीटर है।
4 of 10
Nissan Magnite
- फोटो : PTI (File Photo)
Nissan Magnite
निसान मैग्नाइट ने जापान की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी निसान मोटर इंडिया की भारतीय कार बाजार में किस्मत बदल दी। पने लॉन्च के साथ ही सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी होने के लिए सुर्खियों में छाई रही इस कार की काफी बिक्री हुई। इसमें मिलने वाले ढेरों फीचर्स की वजह से यह अपने सेगमेंट में एक पसंदीदा कार बनकर उभरी है। Nissan Magnite भारत में दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है - 1.0 लीटर और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 70 bhp का पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 97 bhp का पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। मैनुअल पेट्रोल इंजन में यह 19.42 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं ऑटोमैटिक (CVT) में यह आंकड़ा 17.7 किलोमीटर प्रति लीटर है।
विज्ञापन
5 of 10
2020 Honda WR-V Facelift
- फोटो : Honda
Honda WR-V
जापानी की मशहूर ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Honda Cars India ने 2017 की शुरुआत में Jazz हैचबैक कार पर आधारित Honda WR-V (होंडा WR-V) एसयूवी लॉन्च की थी। Honda WR-V कॉम्पैक्ट एसयूवी अपने सेगमेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। WR-V कार की खास बात यह है कि साइज में सब-कॉम्पैक्ट होने के बावजूद, यह अपने श्रेणी में सबसे ज्यादा केबिन स्पेस और काफी शानदार प्रैक्टिकल लेआउट की पेशकश करती है। Honda WR-V कार पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन वेरिएंट में 23.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन
6 of 10
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon
देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) की Nexon (नेक्सन) एसयूवी को भारतीय बाजार में ग्राहकों ने खूब पसंद किया है। यही वजह से भारतीय कार बाजार में सबसे प्रतिस्पर्धा वाले सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में नेक्सन अन्य कारों को जमकर टक्कर देती है और इसकी अच्छी-खासी बिक्री होती है। Tata Nexon एसयूवी ने हाल ही में उत्पादन के लिहाज से एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है। कार निर्माता ने पुणे में अपनी रंजनगांव प्लांट से 2,00,000वीं Nexon एसयूवी को रोलआउट किया है। टाटा मोटर्स की Tata Nexon एसयूवी ने ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में फुल 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। जिसके बाद इसे देश की सबसे सुरक्षित एसयूवी माना जाता है। जिसके बाद यह देश में काफी पॉपुलर एसयूवी बन गई है। इस कार का माइलेज 16 किमी प्रति लीटर से लेकर 22.4 किमी प्रति लीटर तक है। Tata Nexon कार पेट्रोल इंजन के साथ 16 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल इंजन के साथ 22.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन
7 of 10
Hyundai Venue
- फोटो : Amar Ujala
Hyundai Venue
Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) देश में बिकने वाली सबसे लोकप्रिय सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों में से एक है। भारतीय बाजार में यह एसयूवी साल 2019 में लॉन्च की गई थी। Venue पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 17.52 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल वेरिएंट मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 18.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 18.15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं इस एसयूवी कार के डीजल इंजन वेरिएंट में 23.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
8 of 10
Maruti Vitara Brezza
- फोटो : Amar Ujala
Maruti Vitara Brezza
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki की सब-4 मीटर SUV Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा) काफी लोकप्रिय है। Vitara Brezza कार अब सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने इसका डीजल वेरिएंट बंद कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। Vitara Brezza Facelift मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 17.03 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। जबकि ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ इसका माइलेज 18.76 किलोमीटर प्रति लीटर है।
9 of 10
Ford EcoSport Titanium AT
- फोटो : Ford
Ford Ecosport
पहली बार 2013 में लॉन्च हुई Ford EcoSport (फोर्ड इकोस्पोर्ट) भारतीय कार बाजार में पहली आधिकारिक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। अमेरिकी कार निर्माता ने 2017 के आखिर में कंप्रेसिव अपडेट के साथ एसयूवी का पहला मिड-लाइफ फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया था। Ford की Ecosport (फोर्ड इकोस्पोर्ट) कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आती है। पेट्रोल वेरिएंट 15.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं डीजल वेरिएंट 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
Mahindra XUV 300
घरेलू ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra की Mahindra XUV 300 (महिंद्रा एक्सयूवी 300) एसयूवी भी पसंद की जाती है। घरेलू वाहन निर्माता कंपनी ने 2019 की शुरुआत में सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में XUV300 SUV लॉन्च की थी। महिंद्रा की XUV300 को भारत में सबसे सुरक्षित कारों में से एक माना जाता है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इसे फुल 5-स्टार की रेटिंग मिली है। Mahindra XUV 300 पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और डीजल वेरिएंट में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।