फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota की इन 4 स्टाइलिश कारों पर मिल रहा है 75000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, खत्म होने वाला है ऑफर

Fri, 20 Nov 2020 09:32 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Toyota Discount Offers - फोटो : Amar Ujala
दिवाली का त्योहार भले ही बीत गया है, लेकिन कारों पर दिए जा रहे डिस्काउंट ऑफर्स अभी भी जारी हैं। इसी कड़ी में टोयोटा इंडिया भी शामिल है, जो अपनी कई गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की तरफ से दिए जा रहे ऑफर में ग्राहक 75000 रुपये तक की भारी बचत कर सकते हैं। टोयोटा की जिन गाड़ियों पर ऑफर मिल रहा है उनमें Toyota Innova, Toyota Glanza और Toyota Yaris शामिल हैं। आज हम आपको इन गाड़ियों पर मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद यह तर कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सी कार सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

Toyota Innova Crysta

2 of 5
Toyota Innova Crysta - फोटो : Toyota
Toyota Innova पर इस त्योहारी सीजन ग्राहक कुल 75,000 रुपये तक की भारी बचत कर सकते हैं। कंपनी की तरफ से इस पर 20000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस दिया जा रहा है। वहीं, पुरानी कार को बदल कर नई Innova खरीदने पर एक्सचेंज बोनस के तहत ग्राहक 30000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। 
  • इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 15.66 लाख रुपये है।
विज्ञापन

Toyota Yaris

3 of 5
Toyota Yaris - फोटो : Toyota
Toyota Yaris पर इस त्योहारी सीजन ग्राहकों को कुल 50,000 रुपये तक का फायदा हो सकता है। कंपनी की तरफ से इसकी खरीद पर ग्राहकों को 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, एक्सचेंज बोनस/लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को कुल 15,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। इसके अलावा कॉर्पोरेट कर्मचारियों को 20,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है। 
  • इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 8.86 लाख रुपये है।

Toyota Glanza

4 of 5
Toyota Glanza 2019
Toyota Glanza पर कुल 30,000 रुपये तक की भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की तरफ से इस पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, पुरानी कार के बदले नई Toyota Glanza खरीदने पर ग्राहकों को 10,000 रुपये तक की बचत होगी। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इसकी खरीद पर 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
  • इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7.01 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Urban Cruiser

5 of 5
Toyota Urban Cruiser Launch - फोटो : Amar Ujala
कंपनी की तरफ से इस कार पर 5,444 रुपये की लो-कॉस्ट EMI का ऑफर दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें