फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर अपनी प्यारी बहन को गिफ्ट करें खास किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखिये पूरी लिस्ट

Thu, 15 Aug 2019 01:02 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
best electric scooter - फोटो : Amar Ujala
इस बार देश में 15 अगस्त को रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जायेगा। भाई-बहन के लिए यह त्यौहार सबसे खास होता है। इस दिन हर भाई अपनी बहन को सबसे बेस्ट गिफ्ट देना चाहता है। अगर आप भी इस रक्षा बंधन अपनी बहन को कोई बढ़िया गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो इलेक्ट्रिक स्कूटर एक अच्छा ऑप्शन आपके लिए हो सकता है। वैसे भी आज कल इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी ट्रेंड में भी हैं। खास बात तो ये है कि इनमे पेट्रोल डलवाने की जरूरत होगी और न ही इससे प्रदूषण होगा। वैसे आपको बता दें कि ई-वाहनों पर जीएसटी की दर को 12 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी कर दिया गया है।चलिए आपको बताते हैं कुछ खास इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारें में।
विज्ञापन

Okinawa Ridge 30

2 of 4
Okinawa Ridge 30 - फोटो : Amar Ujala
ओकीनावा का Ridge 30 एक स्टाइलिश स्कूटर है। इसकी टॉप स्पीड 25kmh है फुल चार्ज पर यह 90-100 किलोमीटर की दूसरी तय करता है। इसमें 250Watt की, BLDC मोटर लगी है जोकि वाटरप्रूफ है। इसके आगे और पीछे के टायर्स में ड्रम ब्रेक लगे हैं। इसमें सामने रखने के लिए 19 लीटर का बूट स्पेस दिया है। ओकीनावा Ridge 30 की कीमत 44,790 रुपये है। यह एक किफायती स्कूटर है।  
विज्ञापन

Hero Nyx

3 of 4
Hero Nyx electric scooter - फोटो : hero
हीरो का Nyx लिथियम बैटरी से लैस है। महज 30 मिनट चार्ज टॉप-अप चार्जिंग की भी सुविधा इसमें दी गयी है। नए nyx की टॉप स्पीड 40 kmph है। फुल चार्ज पर यह करीब 70 किलोमीटर तक चल सकता है। इसके आगे और पिछले टायर में ड्रम ब्रेक की सुविधा है। दो लोग इस पर आराम से सफर कर सकते है। इसमें 16 इंच के व्हील्स लगे है और 160mm ग्राउंड क्लियरेंस की मदद से कहीं भी ले जा सकते है। इसकी कीमत 56,990 रुपये है।
विज्ञापन

OmaStar li

4 of 4
OmaStar li - फोटो : Lohia Auto
लोहिया ऑटो का OmaStar li एक फ्लैगशिप मॉडल है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250 वाट की लिथियम आयन बैटरी लगी है जो पूरा चार्ज में होने में तीन घंटे का समय लेती है। इसकी टॉप स्पीड 25kmph है। फुल चार्ज में यह 60 किलोमीटर की दूसरी तय करता है। इस स्कूटर का वजन सिर्फ 66 किलोग्राम है। दो लोग आराम से इसकी राइड का मजा ले सकते हैं। इसकी कीमत 36,400 रुपये है। तो जल्दी कीजिये आज ही अपनी प्यारी बहन के लिए एक अच्छा स्कूटर बुक कीजिये और रक्षा बंधन पर उपहार दीजिये।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें