फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद अलर्ट हुए कंगारू, बोले- 'विश्व कप जीतना है तो इसे बना दो कप्तान'

Sun, 20 Jan 2019 03:05 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
australia cricket team
टीम इंडिया के हाथों वन-डे सीरीज में हार के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को 2019 विश्व कप के लिए टीम का कप्तान बनाए जाने की बात कही है। जॉनसन के मुताबिक कंगारू टीम का यह धांसू ऑलराउंडर कप्तान की भूमिका सही ढंग से निभा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
मिशेल जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी - फोटो : amar ujala
जॉनसन के अनुसार, 'ग्लेन मैक्सवेल को कप्तान बनाने के मेरे फैसले से कई लोग हैरान हो सकते हैं। हालांकि  इंडियन प्रीमियर और ऑस्ट्रेलिया टीम में उसके साथ खेलने के बाद मैं यह कह सकता हूं कि उन पर भरोसा कम दिखाया गया है। मैक्सवेल कप्तान पद के लिए आपकी पसंद नहीं होगा, लेकिन मेलबर्न स्टार्स उसमें कुछ अलग देखती है। कप्तानी ने उसे परिपक्व होने और उसे अपना सर्वश्रेष्ठ देने में मदद की है।'
विज्ञापन

3 of 5
maxwell
उन्होंने बताया, 'मुझे लगता है कि हमें अपने खिलाड़ियों में एक निश्चित उपस्थिति की जरूरत है, जो अपने टीम के माहौल में अपनी राय देने का आत्मविश्वास रखना हो और वो (मैक्सवेल) निश्चित रूप से ऐसा करता है। इससे भी महत्वपूर्ण बात ये है, मैक्सवेल एक क्रिकेट के खेल से प्यार करता है और इसके बारे में गहराई से सोचता है।' बता दें कि मैक्सवेल बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के कप्तान हैं। मैक्सवेल आईपीएल में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब में उनके साथ खेल चुके हैं।

4 of 5
Maxwell
जॉनसन ने आगे लिखा, 'मैंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए मैक्सवेल के साथ काफी समय बिताया और वो हमेशा टीम की बैठकों में खुलकर अपना मत रखता है। खासतौर पर विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ योजना तैयार करने में वह काफी माहिर हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maxwell
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने आगे कहा, 'वो खेल को अच्छी तरह से समझने में माहिर है, जो कि एक कप्तान के लिए काफी जरूरी है। मैक्सी ऐसा लीडर नहीं है जो सिर्फ चीजों को होने देगा। वो अलग तरह से सोचता है। 30 साल की उम्र में वह खेल को सही ढंग से समझने में काफी शाति है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें