अमेरिका की दिग्गज और दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्मता कंपनी Tesla (टेस्ला) आखिरकार भारत आ रही है। यह बात अब कोई सीक्रेट नहीं है। लेकिन इसका इंतजार उम्मीद से ज्यादा लंबा होता जा रहा है। माना जा रही है कि एलन मस्क की कंपनी अपनी Model 3 (मॉडल 3) इलेक्ट्रिक कार को सबसे पहले देश में लॉन्च कर रही है। जो लोग टेस्ला की कार आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए खबरखबरी है।
रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला मॉडल 3 को हाल ही में देश में लॉन्च होने से पहले पुणे की सड़कों पर देखा गया है। टेस्ला के लाइनअप में नीले रंग के एंट्री-लेवल मॉडल को पुणे में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। भारत में देखा जाने वाला मॉडल टेस्ला का बेस वेरिएंट नहीं बल्कि मिड-स्पेक वेरिएंट है। मॉडल 3 को डुअल मोटर AWD (ऑल व्हील ड्राइव), क्विक एक्सीलरेशन, लंबी ड्राइविंग रेंज और फास्ट चार्जिंग के साथ एक शानदार इलेक्ट्रिक-पावर्ड परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। जानते हैं टेस्ला की इस सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की खास बातें और भारत में कब हो रही है लॉन्च।
विज्ञापन
2 of 6
2021 Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
इस साल की शुरुआत में एलन मस्क ने Tesla के भारत में आने की पुष्टि की जिसके बाद फरवरी के महीने में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आधिकारिक तौर पर एलान किया कि टेस्ला प्रदेश में इलेक्ट्रिक कार के उत्पादन के लिए अपना प्लांट स्थापित करेगी। येदियुरप्पा ने यह भी बताया कि राज्य के तुमकुर जिले में एक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बनाया जाएगा जिसकी लागत करीब 7,725 करोड़ रुपये आएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एलान किया कि इससे 2.8 लाख लोगों को नौकरी मिलेगी। मस्क की कंपनी ने भारत में शीर्ष अधिकारियों को काम पर रखा है जिन्होंने देश में इसके कुछ कार्यों का प्रभार भी संभाल लिया है।
विज्ञापन
3 of 6
2021 Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
कब होगी लॉन्च
टेस्ला ने 8 जनवरी 2021 को Tesla India Motors and Energy Private Limited (टेस्ला इंडिया मोटर्स एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड) के नाम से अपनी सहायक कंपनी का बंगलूरू में रजिस्ट्रेशन कराया। अब, इसने शीर्ष पदों के लिए भर्ती भी तेज कर दी है और आईआईएम बंगलूरू के पूर्व छात्र मनुज खुराना को अपने इंडिया ऑपरेशंस के लिए नीति और बिजनेस डेवलपमेंट के प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया है। टेस्ला ने अभी तक भारत या दक्षिण एशिया के किसी अन्य देश में अपनी कोई भी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च नहीं की है। चीन एकमात्र एशियाई बाजार है जहां टेस्ला अपनी कारों की बिक्री करती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, टेस्ला मॉडल 3 को भारत में दिसंबर 2021 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।
4 of 6
2021 Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
Model 3 की स्पीड और रेंज
2021 टेस्ला मॉडल 3 में एक बड़ा 82 kWH बैटरी पैक दिया गया है। इसके पहले वाले मॉडल में 79 kWh बैटरी पैक मिलता था। इसका मतलब है कि नई कार में अब 3.8 फीसदी ज्यादा ऊर्जा मिलती है। Tesla Model 3 कार को फुल चार्ज करने में सिर्फ 15 मिनट लगता है। एक बार फुल चार्जिंग के बाद यह कार 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। कार की टॉप स्पीड 162 किलोमीटर प्रति घंटा है।
विज्ञापन
5 of 6
Tesla Model 3 Keyless Entry
- फोटो : Tesla
बिना चाबी के होगी एंट्री
इस फीचर के साथ टेस्ला मॉडल 3 में आप अपने एंड्रॉइड / आईओएस फोन को टेस्ला मॉडल 3 की चाबी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको फोन के साथ शारीरिक रूप से कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। यहां तक कि अगर फोन आपकी जेब में है, तो मॉडल 3 इसके बारे में खुद से पता लगा लेता है और दरवाजों को ऑटोमैटिक तरीके से अनलॉक कर देता है।
5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
Tesla Model 3 ने वर्ष 2019 में Euro NCAP (यूरो एनसीएपी) सेफ्टी क्रैश टेस्ट में फुल 5-स्टार रेटिंग हासिल की थी। और नए मॉडल में भी यह नतीजे मिलने की उम्मीद है। इसने अडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 96 फीसदी और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 86 फीसदी अंक हासिल किए।
कितनी होगी कीमत
Model 3 टेस्ला की सबसे सस्ती और सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इस बड़ी संख्या आयात किया जाएगा और भारतीय ग्राहकों को बेचा जाएगा। चूंकि अभी टेस्ला ने अपना उत्पादन प्लांट तैयार नहीं किया है इसलिए कंपनी Model 3 कार को कंप्लीटली बिल्ट यूनिट्स (सीबीयू) के तौर पर आयात करेगी, जिससे इसकी कीमत थोड़ी बढ़ जाएगी। हालांकि, फिर भी यह कार भारत में 55 लाख रुपये से लेकर 60 लाख रुपये तक में उपलब्ध हो सकती है।