इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : ICC@twitter
38 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट छह रनों पर गिर गया। उसके बाद आठ रन पर विल यंग भी चलते बने। न्यूजीलैंड के दो विकेट जल्दी गिरने के बाद ऐसा लगा कि इंग्लैंड कुछ करिश्मा करेगा। लेकिन कप्तान टॉम लॉथम ने किसी तरह की अनहोनी से टीम को बचा लिया। इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली स्टोन ने 1-1 विकेट लिया। दूसरे टेस्ट में कप्तानी कर रहे टॉम लाथम ने मैच जीतने के बाद कहा, हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया, इन चार दिनों में हमने गजब की क्रिकेट खेली।