फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Punch: टाटा मोटर्स ने पेश की अपनी नई किफायती एसयूवी पंच, 21,000 रुपये में करें बुकिंग

Mon, 04 Oct 2021 01:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
Tata Punch SUV Booking Details : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित 'माइक्रो एसयूवी' Punch (पंच) को पेश कर दिया है। टाटा पंच ने कार बाजार में अपनी लॉन्चिंग से पहले काफी सुर्खियां बटोरी हैं। यह कार ऐसे ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है, जो एक ऐसी कार की तलाश कर रहे हैं जो किफायती होने के साथ-साथ लुक और बॉडी स्टाइल में एसयूवी की तरह दिखती हो।  

बुकिंग हुई शुरू
कंपनी ने Tata Punch की बुकिंग शुरू कर दी है। इस कार को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 21,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर इसे बुक कर सकते हैं। संभावित ग्राहक टाटा मोटर्स की डीलरशिप के साथ-साथ कंपनी के डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी इसकी बुकिंग कर सकते हैं। 

कब होगी लॉन्च
टाटा के प्रोडक्ट लाइन-अप में यह टाटा नेक्सन से नीचे और टाटा अल्ट्रोज से ऊपर होगी। टाटा पंच का कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है, लेकिन लॉन्चिंग के बाद यह Mahindra KUV100, Maruti Ignis जैसी कारों को सीधी टक्कर दे सकती है। टाटा पंच की लॉन्चिंग इस महीने के आखिर में होने की उम्मीद है क्योंकि टाटा मोटर्स का लक्ष्य देश में त्योहारी सीजन का भरपूर फायदा उठाना है। 
विज्ञापन

2 of 8
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन
टाटा पंच को अपने ग्राहकों की विविध जीवन शैली को पूरा करने के लिए 4 वेरिएंट्स - Pure, Adventure, Accomplished और Creative में पेश किया गया है। इसमें प्योर बेस वेरिएंट होगा, जबकि क्रिएटिव टॉप वेरिएंट होगा। ग्राहक अपनी लाइफस्टाइक के मुताबिक इसे Rhythm (रिदम) और Dazzle (डैजल) कस्टमाइजेशन पैक के साथ इसे कस्टमाइज कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक अपने पसंदीदा पंच को 7 कलर ऑप्शन में चुन सकते हैं। जिसमें ऑर्कस व्हाइट, एटॉमिक ऑरेंज, डेटोना ग्रे, मीटियोर ब्रॉन्ज, कैलिप्सो रेड, ट्रॉपिकल मिस्ट और टॉरनेडो ब्लू शामिल हैं। पंच डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में भी आएगा जो सिर्फ टॉप-एंड क्रिएटिव ट्रिम में ही मिलेगी। 

भारत, यूके और इटली में स्थित टाटा मोटर्स के डिजाइन स्टूडियो ने मिलकर इस कार को तैयार किया है। जिससे एक बिल्कुल नई श्रेणी - सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, तैयार की जा सके, जो ग्राहक की जरूरतों के मुताबिक हो, यानी साइज में छोटी लेकिन स्पेस के लिहाज से एक बड़ी एसयूवी। 
विज्ञापन

3 of 8
Tata Punch Interior - फोटो : Tata Motors
दिए गए शानदार फीचर्स
  • टाटा पंच के प्योर वेरिएंट में डुअल एयरबैग, 15-इंच व्हील्स, डुअल ड्राइव मोड, इंजन-स्टार्ट स्टॉप, 90-डिग्री ओपनिंग डोर, रियर फ्लैट फ्लोर मिलता है। यह वेरिएंट सिर्फ सफेद और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। 
  • इसके बाद एडवेंचर वेरिएंट की बात करें तो, इसमें मिलने वाले प्रमुख फीचर्स में 4-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, फ्रंट और रियर पावर विंडो और सेंट्रल रिमोट लॉकिंग सिस्टम हैं।

4 of 8
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
  • तीसरे वेरिएंट में 7-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, रियर-व्यू कैमरा, वॉयस रिकग्निशन, पैसिव एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, सिक्स-वे हाइट-एडजस्टेबल सीटें और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • चौथा वेरिएंट क्रिएटिव रेड, ब्लू और डुअल-टोन कलर थीम में पेश किया गया है। इसमें प्रोजेक्टर हेड लाइट और एलईडी डीआरएल, 16-इंच अलॉय व्हील, रेन-सेंसिंग वाइपर, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, ऑटो टेम्परेचर कंट्रोल, कूल्ड ग्लवबॉक्स, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग और गियर नॉब और आईआरए कनेक्टेड टेक्नोलॉजी मिलती है।
विज्ञापन

5 of 8
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
इंजन
टाटा मोटर्स का कहना है कि पंच एसयूवी ग्राहकों के एक बड़े वर्ग को प्रभावित करने में कामयाब रहेगी, चाहे वह शहरों में रोजाना आवाजाही करने वाले उपभोक्ता हों या या कभी-कभार किसी काम से बाहर जाने वाले ग्राहक। 

कार में डायनाप्रो टेक्नोलॉजी वाला 1.2 रेवोट्रॉन इंजन मिलता है। यह कार 6.5 सेकंड में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है, वहीं 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने में इसे लगभग 16 सेकंड का समय लेता है। यह इंजन 86 hp का पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन एएमटी का विकल्प मिलेगा। वहीं इसे बाद में टर्बो वैरिएंट के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसमें सीएनजी का विकल्प देने की भी योजना बनी रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 8
Tata Punch - फोटो : Prateek Singh Saun
लुक और डिजाइन
कंपनी ने टाटा पंच को ALFA-ARC (एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड आर्किटेक्चर) पर तैयार किया है। वहीं इसमें इंपैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है। टाटा पंच में स्लीक लुक वाले LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर लाइट्स दिए गए हैं, जो हेडलैंप क्लस्टर के ऊपर मिलेंगे। इसमें ट्राई एरो ग्रिल डिजाइन, सर्कुलर फॉग लैंप्स, स्क्वैयर्ड ऑफ व्हील आर्क, 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, रैपअराउंड एलईडी टेललाइट्स, हाई सेट रिअर बंपर, रूफ माउंटेड स्टॉप लैंप, ब्लैक क्लैडिंग दी गई है। 
विज्ञापन

7 of 8
Tata Punch - फोटो : Tata Motors

साइज 
टाटा पंच की लंबाई 3840 mm, चौड़ाई 1822 mm, ऊंचाई 1635 mm और व्हीलबेस 2450 mm का होगा। यह टाटा की सबसे छोटी एसयूवी होगी। इसमें 187 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा होगा। हालांकि इस सेगमेंट में केवल KUV100 ही अकेली ऐसी है, जो पंच से ऊंची होगी। KUV100 की ऊंचाई 1755 mm होगी। वहीं लंबाई में यह इस सेंगमेंट में सबसे ज्यादा है, हैचबैक स्विफ्ट इससे केवल 5 mm ज्यादा लंबी है।

साइज

टाटा पंच 

KUV100

स्विफ्ट

इग्निस

ग्रैंड i10 Nios

व्हीलबेस

2450 mm

2385 mm

2450 mm

2435 mm

2450 mm

लंबाई

3840 mm

3700 mm

3845 mm

3700 mm

3805 mm

चौड़ाई

1800 mm

1735 mm

1735 mm

1690 mm

1680 mm

ऊंचाई

1635 mm

1655 mm

1530 mm

1595 mm

1520 mm

ग्राउंड क्लीयरेंस

187 mm

170 mm

163 mm

180 mm

165 mm

विज्ञापन

8 of 8
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
कितनी होगी कीमत
टाटा पंच को 5 से 7.5 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में उतारा जा सकता है। कंपनी की योजना है कि इसकी कीमत कम रख कर Maruti Swift, Hyundai i10 NIOS, Nissan Magnite, Renault Kiger, Hyundai Casper और अपकमिंग एसयूवी Citroen C3 को चुनौती दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें