फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Motors : टाटा मोटर्स का कमाल, एक दिन में खोले 70 नए बिक्री आउटलेट, जानें आपके नजदीक कोई है क्या

Fri, 03 Sep 2021 05:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Tata Safari at Tata Showroom - फोटो : Tata Motors
Tata Motors opens 70 new sales outlets : देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने शुक्रवार को एलान किया कि उसने एक ही दिन में देश के 53 शहरों में 70 नए बिक्री आउटलेट का उद्घाटन किया है। कंपनी इसके जरिए अपने कार मॉडल्स को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने में सफल रहेगी। त्योहारों के सीजन से पहले, टाटा मोटर्स खासतौर पर अपने नए लॉन्च हुए वाहनों की बिक्री पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रही है।

उद्घाटन किए गए नए 70 बिक्री आउटलेट देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित हैं, जहां टाटा मोटर्स कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद और कोच्चि जैसे शहर प्रमुख फोकस में हैं। 

टाटा मोटर्स में पीवी बिजनेस यूनिट के लिए कस्टमर केयर, मार्केटिंग और सेल्स के वाइस प्रेसिडेंट राजन अंबा ने कहा, "यह विस्तार हमें अपने उपभोक्ताओं की जरूरतों और चाहतों को पूरा करने में मदद करेगा, जो लगातार विकसित हो रहे हैं, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों समाधानों के साथ, एक सहज 'फिजिटल' अनुभव प्रदान करते हैं जो आज अधिक सुविधाजनक और प्रासंगिक है।"  
विज्ञापन

2 of 4
Tata Tiago NRG - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स ने इस साल की शुरुआत से अपने नए उत्पादों को लॉन्च करने में लगी हुई है। कंपनी ने इस साल सबसे पहले Safari एसयूवी लॉन्च किया। इसके बाद पिछले महीने Tiago NRG और इस हफ्ते की शुरुआत में 2021 Tigor EV को लॉन्च किया है। कंपनी अपने संभावित खरीदारों को लुभाने के लिए अपनी नई 'फॉरएवर रेंज' का जोरशोर से प्रचार कर रही है। कंपनी ने कोविड-19 के दौर में अपने डिजिटल बिक्री चैनलों को मजबूत किया है, वहीं यह अपने ऑफलाइन सेल्स पॉइन्ट का भी बड़े पैमाने पर विस्तार कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 4
Tata Safari Adventure Persona - फोटो : Tata Motors
अंबा ने कहा, "दक्षिणी भारत में 12.1% बाजार हिस्सेदारी के साथ, हम अपने ग्राहकों के लिए प्रतिबद्ध हैं और यात्री कारों की अपनी नई फॉरएवर रेंज को आसानी से सुलभ बनाना चाहते हैं।" 
विज्ञापन

4 of 4
Tata Tigor EV 2021 - फोटो : Tata Motors
कार निर्माता अब उम्मीद कर रहा है कि नए उत्पादों के संयोजन के साथ-साथ रिटेल आउटलेट्स की संख्या में बढ़ोतरी से इसे और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। सेमीकंडक्टर चिप में वैश्विक कमी के बावजूद कंपनी ने अपने नए आउटलेट्स खोले हैं। सेमीकंडक्टर की कमी टाटा मोटर्स के साथ ही अन्य ओईएम को भारत और दुनिया भर में प्रभावित कर रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें