फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti : मारुति ने अपने पांच मॉडल्स के 1.81 लाख कारों को किया रिकॉल, पानी भरे इलाकों में गाड़ी नहीं चलाने की दी सलाह

Fri, 03 Sep 2021 03:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Vitara Brezza - फोटो : Amar Ujala
Maruti Recall Vehicles : मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को एलान किया कि उसने अपनी कारों की 1.81 लाख यूनिट्स के रिकॉल (वापस बुलाने) के आदेश जारी किए हैं। कंपनी कार की खराबी की जांच कर और उसे ठीक करना चाहती है जिससे कार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। कंपनी ने अपनी मर्जी से कार को रिकॉल करने का आदेश जारी किया है। मारुति सुजुकी संभावित रूप से प्रभावित वाहनों के मालिकों से अधिकृत वर्कशॉप के जरिए संपर्क करेगी। 

किन कारों को वापस मंगाया
मारुति सुजुकी ने एक प्रेस बयान में बताया कि रिकॉल ऑर्डर में Ciaz, S-Cross, Vitara Brezza, Ertiga और XL6 के पेट्रोल मॉडल को वापस मंगाया गया है। इसमें सिर्फ वे गाड़ियां शामिल हैं जो 4 मई 2018 से लेकर 27 अक्तूबर, 2020 के बीच बनी हैं। इन कारों के वापस आने के बाद इनके मोटर जेनरेटर यूनिट का निरीक्षण किया जाएगा और खराबी पाए जाने पर, इसे बदल दिया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि इसके लिए कार मालिक को कोई शुल्क नहीं देना होगा और इसका खर्च कंपनी उठाएगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Maruti Suzuki Ciaz - फोटो : Maruti Suzuki
क्या आपकी कार भी है प्रभावित, खुद करें चेक
आपकी कार भी इस रिकॉल के दायरे में शामिल है या नहीं, ग्राहक इसकी जांच खुद कर सकते हैं। इसके लिए आपको मारुति सुजुकी या नेक्सा की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद मॉडल के आधार पर, और वाहन का चेसिस नंबर (एमए 3, उसके बाद 14-अंकों का अल्फा-न्यूमेरिक कोड) दर्ज करना होगा। जिससे यह पता लग जाएगा कि आपको अपने वाहन की जांच करानी है या नहीं। 
विज्ञापन

3 of 5
Maruti Suzuki Ertiga - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति ने दी ये सलाह
कार के खराबी वाले पार्ट्स को बदलने की प्रक्रिया नवंबर के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगी। तब तक के लिए, मारुति सुजुकी ने इन रिकॉल की गई यूनिट्स के मालिकों को सलाह दी है कि वे पानी भरे क्षेत्रों में ड्राइविंग करने से परहेज करें। इसके साथ ही इन वाहनों में बिजली और इलेक्ट्रॉनिक हिस्सों पर सीधे पानी के छिड़काव से बचने के लिए भी कहा है। 
 

4 of 5
Maruti Suzuki 2020 S-Cross Petrol - फोटो : Maruti Suzuki
दुनिया भर में कारों को स्वैच्छिक रूप से रिकॉल करना आम बात है क्योंकि कार निर्माता संभावित रूप से प्रभावित वाहनों के ग्राहकों तक पहुंचते हैं और ऐसी यूनिट्स को जांच के लिए लाने के लिए कहते हैं। गलती के पता लगने के मामले में, खराब पार्ट्स की मरम्मत या रिप्लेसमेंट लगभग हमेशा मुफ्त में की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maruti Suzuki XL6 - फोटो : Maruti Suzuki
ऐसे भी मामले देखे गए हैं जब अमेरिका में कुछ वाहन निर्माताओं को भारी जुर्माना देना पड़ा था क्योंकि वे खराबी वाले संदिग्ध वाहनों को वापस बुलाने से बचते रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें