'बरमूडा ट्राएंगल' का नाम तो आपने सुना ही होगा, जहां रहस्यमय तरीके से जहाज गायब हो जाते हैं और इसके रहस्य को आज तक कोई भी सुलझा नहीं पाया है। एक ऐसी ही रहस्यमय जगह रूस में भी है, जो वैज्ञानिकों के लिए एक अबूझ पहेली बनी हुई है। हालांकि इसकी कहानी 'बरमूडा ट्राएंगल' से थोड़ी अलग है, लेकिन नाम बिल्कुल मिलता-जुलता है। यह जगह एम-ट्राएंगल (एम-त्रिकोण) के नाम से मशहूर है और मशहूर क्यों है, ये भी आपको बता देते हैं, लेकिन उससे ये जान लेते हैं कि ये अजीबोगरीब जगह असल में है कहां?