फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाल है: कॉलेज छात्र ने बनाई सोलर पावर वाली इलेक्ट्रिक साइकिल, सिर्फ 1.50 रुपये में चलती है 50 किमी

Tue, 13 Jul 2021 09:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Solar Powered Electric Bicycle - फोटो : ANI
Solar Powered Electric Bicycle: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। जिसके चलते लोग सीएनजी और इलेक्ट्रिक जैसे वैकल्पिक ईंधनों का रुख कर रहे हैं। आवश्यकता को आविष्कार की जननी कहा जाता है। पारंपरिक ईंधन के बिना यात्रा करने वाले लोगों की जरूरत को देखते हुए तमिलनाडु में एक होनहार युवक ने साइकिल को कुछ इस तरह से डिजाइन किया है जिसमें बिना पैडल मारे इस पर आराम से सफर किया जा सकता है। 

प्रदेश के मदुरै में कॉलेज के एक छात्र धनुष कुमार ने सौर उर्जा से चलने वाले इलेक्ट्रिक साइकिल को डिजाइन किया है। जिसमें बहुत मामूली खर्च में सफर किया जा सकता है। धनुष कुमार के इस डिजाइन ने साबित कर दिया है कि अगर इरादे बुलंद हैं तो सीमित संसाधनों में भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। धनुष कुमार ने जो सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक साइकिल बनाई है उसकी खास बात यह है कि उसे चार्ज नहीं करना पड़ता। बल्कि इस साइकिल पर धूप पड़ते ही यह खुद ही चार्ज हो जाती है, जिसके बाद इसे आसानी से चला सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
Solar Powered Electric Bicycle - फोटो : ANI
कैसी है यह इलेक्ट्रिक साइकिल
धनुष कुमार मदुरै में बीएससी फिजिक्स तीसरी वर्ष के छात्र हैं। रिपोर्ट के मुताबिक धनुष ने इस इलेक्ट्रिक साइकिल को खुद डिजाइन किया है। धनुष द अमेरिकन कॉलेज के छात्र हैं। उनकी तैयार की गई इलेक्ट्रिक साइकिल में 24 वोल्ट और 26 एम्पीयर की क्षमता का बैटरी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा 350 वाट का ब्रुश मोटर, रफ्तार को कम-ज्यादा करने के लिए हैंडलबार में एक्सलेटर लगाए गए हैं। धनुष कुमार ने बताया कि इस इलेक्ट्रिक साइकिल की बैटरी को चार्ज करने में जितनी बिजली का इस्तेमाल होगा उसकी कीमत पेट्रोल की कीमत के मुकाबले बहुत मामूली है। 
विज्ञापन

3 of 4
Solar Powered Electric Bicycle - फोटो : ANI
1.50 रुपये में चलती है 50 किमी
इस साइकिल के कैरियर पर एक बैटरी लगाई गई है और फ्रंट में सोलर पैनल लगाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह साइकिल इस सोलर पैनल की मदद से लगातार 50 किलोमीटर तक का सफर कर सकती है। खास बात यह है कि बैटरी की चार्जिंग डाउन होने के बाद भी इसे 20 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। 50 किलोमीटर तक की यात्रा करने में सिर्फ 1.50 रुपये का खर्च आता है। यह इलेक्ट्रिक साइकिल अधिकतम 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है। 
विज्ञापन

4 of 4
Solar Powered Electric Bicycle - फोटो : ANI
धनुष तमिलनाडु के टियर II श्रेणी के शहर मदुरै के निवासी हैं। धनुष का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक साइकिल का डिजाइन उनका खुद का है और यह मदुरै जैसे शहरों के लिए बिल्कुल मुफीद है। इस इलेक्ट्रिक साइकिल की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। धनुष को इस साइकिल के लिए खूब सहारा जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें