Skoda Auto (स्कोडा ऑटो) ने सोमवार को भारत में अपनी बहुप्रतिक्षित एसयूवी Kushaq (कुशाक) के उत्पादन शुरू होने का एलान कर दिया है। कंपनी के बताया कि उसकी पुणे स्थित चाकन प्लांट में कुशाक एसयूवी का उत्पादन शुरू हो गया है। चेक कार निर्माता कंपनी ने एक बयान में कहा है कि Skoda Kushaq कार की डिलीवरी जुलाई से शुरू हो जाएगी। इसे यह साफ हो जाता है कि कंपनी अपनी इस नई एसयूवी को इस महीने किसी भी समय लॉन्च कर सकती है। स्कोडा कुशाक चेक वाहन निर्माता की इस महीने एक बड़ी वाहन लॉन्च है। यह मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी लोकप्रिय कारों को एक बड़ी चुनौती पेश कर सकती है। 'कुशाक' नाम का मतलब ही 'राजा' या 'सम्राट' होता है। लेकिन यह कार की अपनी क्षमताएं और परफॉर्मेंस होगी जो वास्तव में यह साबित करेगी कि यह अपने सेगमेंट में क्या स्थान हासिल करती है।
विज्ञापन
2 of 6
Skoda Kushaq SUV Production
- फोटो : Skoda
स्कोडा ने भारत में अपनी ऑल-न्यू 5-सीटर 2021 Kushaq (कुशाक) एसयूवी के प्रोडक्शन वर्जन को मार्च में एक ग्लोबल प्रीमियर के दौरान पेश किया था। हालांकि, जैसे-जैसे कोविड-19 मामले तेजी से बढ़ते रहे, कार निर्माता को ऑक्टेविया सेडान के साथ कुशाक की लॉन्चिंग को भी रोकना पड़ा। चेक कार निर्माता अब स्कोडा कुशाक एसयूवी की कीमत और अन्य स्पेशिफिकेशंस की घोषणा इस महीने के आखिर तक कर सकती है। कंपनी ने इससे पहले कहा था कि कुशाक एसयूवी जुलाई की शुरुआत तक डीलरशिप पर पहुंच जाएगी। जबकि कंपनी कुछ हफ्तों में इसकी बुकिंग शुरू करेगी।
स्कोडा के लिए जुलाई का महीना काफी धूमधड़ाके वाला रहने वाला है। कंपनी 10 जून को देश में अपनी लेटेस्ट ऑक्टेविया सेडान कार लॉन्च करेगी। लेकिन जहां ऑक्टेविया प्रीमियम सेडान खरीदारों की जरूरतों को पूरा करेगी। वहीं ज्यादातर ग्राहकों की नजरें कुशाक एसयूवी पर टिकी हैं, क्योंकि कंपनी भारतीय बाजार में एसयूवी को काफी प्राथमिकता दे रही है और ग्राहक उसका अधिकतम फायदा उठाना चाहेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
2021 Skoda Kushaq
- फोटो : Skoda
भारत 2.0 प्रोजेक्ट का हिस्सा
स्कोडा कुशाक एसयूवी MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित है। भारत 2.0 प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में यह कंपनी की पहली पेशकश है। कुशाक को खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए तैयार किया गया है। अपने इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में स्कोडा को अपने ब्रांड न्यू मॉडल से काफी उम्मीदें हैं। स्कोडा का दावा है कि कई स्थानीय इंजीनियरों की एक्सपर्टीज के साथ-साथ मौजूदा सप्लायर बेस का भरोसा इस एसयूवी को भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में काफी हद तक मदद करेगा।
लुक और डिजाइन
2021 Skoda Kushaq एसयूवी के बेहद खास फ्रंट लुक और बड़े बोनट की वजह से इसमें और Skoda SUV (स्कोडा एसयूवी) फैमिली की गाड़ियों के बीच काफी समानता है। नई Skoda Kushaq का लुक काफी बोल्ड और मॉडर्न है। इसके चौड़े ग्रिल में बहुत शानदार दोहरे स्लैट्स लगे हैं, फ्रेम और स्लैट्स, दोनों लीड क्रिस्टल से बने हैं और बेहद आकर्षक एलईडी रोशनी से तो उनकी खूबसूरती और निखर जाती है। दो- भागों में बंटे एलईडी हेडलाइट्स की बनावट पूरी तरह क्रिस्ट की है। इसका ऊपरी हिस्सा स्कोडा ग्रिल को छूता है, और इसमें लगे बेहद खूबसूरत ग्लास एलिमेंट्स एलईडी डिप्ड बीम, एलईडी हाई बीम और एल-आकार का एलईडी मॉड्यूल बनाते हैं, जो दिन में इस्तेमाल होने वाली लाइट्स और इंडिकेटर्स के लिए है। इसके नीचे एलईडी फॉग लाइट्स लगाए गए हैं। नक्काशीदार बंपर के ऊपरी हिस्से की बारीकियों को और बेहतर बनाया गया है जिसका रंग गाड़ी की बॉडी की तरह ही है, और इसमें अधिक चौड़े, क्रिस्टलीय, जालीदार एयर इनलेट लगे हैं। निचले हिस्से में बेहद मजबूत, एल्यूमीनियम फ्रंट स्पॉइलर लगाया गया है।
4 of 6
2021 Skoda Kushaq
- फोटो : Skoda
इंजन और पावर
नई 2021 Skoda Kushaq कार दमदार पेट्रोल इंजन में मिलेगी। कार को दो इंजन विकल्पों - 1.0-लीटर और 1.5-लीटर TSI मोटर के साथ पेश किया गया है। दोनों इंजन को स्थानीय रूप से बनाया गया है। 1.0-लीटर इंजन में 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क-कनवर्टर गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। यह इंजन 115 PS का पावर और 175 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं इसमें एक ज्यादा पावरफुल 1.5 TSI इंजन भी दिया गया है जो 150 PS का पावर और अधिकतम 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
Skoda Kushaq SUV Production
- फोटो : Skoda
दमदार फीचर्स
नई कुशाक एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसमें एक काफी बड़ा और स्पेसियस केबिन मिलता है। जिसमें एक 10-इंज डिजिटल इंट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और बहुत कुछ मिलता है। सेंट्रल एसी वेंट टचस्क्रीन के नीचे दी गई हैं, जिसके नीचे फेदर-टच एचवीएसी कंट्रोल मौजूद हैं। इसके साथ ही एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस चार्जिंग, कूल्ड ग्लव बॉक्स, 6-स्पीकर और एक 50w सबवूफर, इंटरनल मेमोरी स्टोरेज, वायरलेस स्मार्टलिंक, एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले, टाइप-सी यूएसबी पोर्ट और माय स्कोडा कनेक्ट एप जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
सेफ्टी फीचर्स
Kushaq के टॉप-स्पेक में 6-एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, ऑटो हेडलैंप और वाइपर, और एक मल्टी-कॉलिजन ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।
कलर, साइज और कीमत
नई 2021 Skoda Kushaq के टॉप वेरिएंट में 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलेंगे। वहीं लोअर वेरिएंट्स में 16-इंच के व्हील्स दिए गए हैं। नई 2021 कुशाक का ग्राउंड क्लीयरेंस 188 mm और और व्हीलबेस 2,651 mm है। कार निर्माता का दावा है कि यह इस सेगमेंट की कारों में सबसे ज्यादा है। इस कार की लंबाई 4,225 mm, चौड़ाई 1,760mm और ऊंचाई 1,612 mm है। इसमें 385 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जिसे 1,405 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। स्कोडा कुशाक को पांच कलर ऑप्शन- कैंडी व्हाइट, ब्रिलिएंट सिल्वर, कार्बन स्टील, हनी ऑरेंज, टॉर्नेडो रेड में पेश किया गया है। भारतीय बाजार में स्कोडा कुशाक एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 12 लाख रुपये से लेकर 16 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।