फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर छा गई कस्टमाइज्ड Royal Enfield Interceptor 650, 'Tamraj' का लुक कर देगा दीवाना

Fri, 08 May 2020 02:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Royal Enfield Interceptor 650 modified Tamraj - फोटो : Neev Motorcycles
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) मोटरसाइकिल बाइकर्स की पसंद होने के साथ साथ बाइक मॉडिफाई करने वालों में भी लोकप्रिय है। देशभर में ऐसी कई स्टार्ट-अप कंपनियां खुल गई हैं जिन्हें एनफील्ड को कस्टमाइज करने में महारथ हासिल हैं। ऐसा ही एक बाइक मॉडिफिकेशन हाउस दिल्ली स्थित Neev Motorcycle (नीव मोटरसाइकिल) है जिसने Interceptor 650 (इंटरसेप्टर 650) की कस्टम बाइक तैयार की है और इसका नाम रखा है Tamraj (तामराज)। Interceptor 650 इस समय में भारत में खरीदी जा सकने वाली सबसे सस्ती 2-सिलेंडर बाइक है। 
विज्ञापन

2 of 6
Royal Enfield Interceptor 650 modified Tamraj - फोटो : Neev Motorcycles
Tamraj में पूरी तरह से नई पेंट स्कीम दी गई है। इसमें हाथ से निर्मित बॉडी पार्ट्स के साथ-साथ आफ्टरमार्केट एक्सेसरीज का भी इस्तेमाल किया गया है। जिससे इस बाइक को एक बोल्ड और शानदार बॉबर लुक देता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Royal Enfield Interceptor 650 modified Tamraj - फोटो : Neev Motorcycles
फीचर्स
Tamraj के कुछ कस्टम-मेड बॉडी पार्ट्स में टैंक टॉप कवर, छोटे फेंडर, फ्रंट सस्पेंशन कवर, बेली पैन और लेदर सीट शामिल हैं। फ्रंट में, ओरिजिनल हेडलाइट को एक स्लिमर सर्कुलर एलईडी हेडलाइट सेट-अप के साथ बदल दिया गया है। हैंडल-बार एक आफ्टरमार्केट यूनिट है और फ्रंट सस्पेंशन फोर्क्स को फॉर्क गैटर के साथ कस्टमाइज्ड कवर दिए गए हैं। रियर-सबफ्रेम को पहले से छोटा और मॉडिफाई कर इसमें एक सिंगल सीट लगाय गया है। इसके अलावा, रियर-फेंडर लगभग नहीं के बराबर है और इसमें एक मिनी सर्कुलर शार्प एलईडी टेल लाइट दी गई है। 

4 of 6
Royal Enfield Interceptor 650 modified Tamraj - फोटो : Neev Motorcycles
डिजाइन
इन सबके अलावा, इस मॉडिफाइड इंटरसेप्टर 650 में जो सबसे अहम अपडेट किया गया है वो इसका चौड़ा 5-इंच (127 mm) ट्यूब-टाइप टायर है जो 16-इंच स्पोक व्हील्स पर लगा है। इसके अलावा, Tamraj में एक कस्टम फ्री-फ्लो एक्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है। यह मोटरसाइकिल पूरी तरह से काले रंग में पेंट की गई है, लेकिन इसमें क्रोम हेडर पाइप दिया गया है जिससे कंट्रास्ट पैदा होता। बाइक में मिलने वाले ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट पैनल को भी पूरी तरह से हटा दिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
Royal Enfield Interceptor 650 modified Tamraj - फोटो : Neev Motorcycles
इंजन
इस मोटरसाइकिल के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 648 cc पैरलल-ट्विन लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो 47 PS का पावर और 52 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Royal Enfield Interceptor 650 modified Tamraj - फोटो : Neev Motorcycles
कीमत
इस मॉडिफाइड बाइक की कीमत की बात करें तो एक Interceptor 650 मोटरसाइकिल को Tamraj में बदलने के लिए Neev Motorcycles 1.90 लाख रुपये लेता है। जबकि Interceptor 650 को मॉडिफाई कर Tamraj बनाने की प्रक्रिया में लगभग 2 से 3 महीने का समय लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें