भारतीय कार बाजार में ऐसे कारों की मांग हमेश रहती है जो कम कीमत में उपलब्ध हो और उसमें ज्यादा स्पेस मिलता हो। अगर आपका परिवार बड़ा है और आप एक 7-सीटर वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं जिसमें पूरा परिवार एकसाथ आउटिंग के लिए कहीं बाहर जा सके तो अभी अच्छा मौका है। फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Renault अपनी लोकप्रिय 7-सीटर एमपीवी कार Triber पर आकर्षक ऑफर दे रही है। बेहतर माइलेज वाली यह किफायती कार अगस्त महीने में बंपर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। रेनो की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक नई Renault Triber अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग ऑफर के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। रेनो ट्राइबर के पिछले और नए दोनों मॉडलों पर ऑफर मिल रहा है। कंपनी के ऑफर के तहत महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और केरल जैसे राज्यों के ग्राहक अगस्त के महीने में ट्राइबर को खरीदने पर सबसे ज्यादा बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 10
renault triber
- फोटो : For Reference Only
क्या है ऑफर
गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और केरल में रेनो ट्राइबर के पिछले मॉडल पर 70,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। कंपनी के ऑफर के तहत 35,000 रुपये की नगद छूट, 25,000 रुपये के एक्सचेंज बेनिफिट्स और 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है। कंपनी का यह ऑफर चुनिंदा वेरिएंट्स पर ही लागू है। वहीं ट्राइबर के नए 2021 मॉडल पर 60,000 रुपये की छूट मिल रही है। जिसमें 25,000 रुपये की नगद छूट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस शामिल है।
विज्ञापन
3 of 10
2021 Renault Triber
- फोटो : Renault
हर राज्य में डिस्काउंट ऑफर
कुछ राज्यों को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में कंपनी ट्राइबर के 2020 मॉडल पर लगभग 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। जिसमें 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट्स और 5,000 रुपये का फ्रीडम ऑफर मिल रहा है। वहीं ट्राइबर के नए 2021 माडॅल पर 50,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। जिसमें 10,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट, 10,000 रुपये के एक्सचेंज बेनिफिट्स और 5,000 रुपये का फ्रीडम ऑफर शामिल है।
4 of 10
2021 Renault Triber
- फोटो : Renault
हाल ही में Renault (रेनो) ने अपनी लोकप्रिय एमपीवी Triber को भारतीय बाजार में नए अवतार में उतारा था। Renault Triber MPV अपने नए अवतार में कई अपडेट के साथ उतारी गई है, जो इसे पिछले मॉडल की तुलना में और बेहतर बनाती है।
4 वेरिएंट्स
नई 2021 Renault Triber एमपीवी को चार वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसमें RXE, RXL, RXT और RXZ वेरिएंट्स शामिल हैं। खास बात यह है कि इस एमपीवी कार की साइज को औसत कहा जा सकता है। बावजूद इसके कार के अंदर काफी ज्यादा जगह मिलती है।
विज्ञापन
5 of 10
Renault Triber
- फोटो : Renault India
नए फीचर्स
रेनो के मुताबिक पिछले मॉडल के मुकाबले नई ट्राइबर एमपीवी लुक, फीचर्स और परफॉर्मेंस के लिहाज से और भी बेहतर हो गई है। अब इसमें स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल फीचर्स मिलेंगे जिसकी मदद से चालक ड्राइविंग के दौरान फोन कॉल पर बात कर सकता है। इसके साथ ही ड्राइवर की सीट की ऊंचाई को एडजस्ट करने का फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा इस एमपीवी में अब ड्यूल टोन एक्सटीरियर, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स और नए बॉडी कलर सीडार ब्राउन मिलता है।
विज्ञापन
6 of 10
Renault Triber
- फोटो : Renault
इंजन और पावर
नई 2021 Renault Triber में कंपनी ने 1.0 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 70 bhp का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
विज्ञापन
7 of 10
renault triber
- फोटो : For Reference Only
केबिन में ज्यादा स्पेस मिलेगा
अब इस 7-सीटर एमपीवी Renault Triber की तीसरी पंक्ति को फोल्ड किया जा सकता है। तीसरी पंक्ति की सीट्स को फोल्ड करने पर कार के अंदर 625 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह इस सेगमेंट की किसी कार में मिलने वाला सबसे ज्यादा बूट स्पेस है। इसके अलावा कार में तीसरी पंक्ति की सीट्स को डीटैच करने की भी सुविधा दी गई है। कार के टॉप-स्पेक मॉडल में कंपनी ने 8-इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, 4 एयरबैग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
8 of 10
2021 Renault Triber MPV in new Cedar Brown colour
- फोटो : Renault
कितनी है कीमत
नई 2021 Renault Triber एमपीवी कार के बेस वेरिएंट RXE की कीमत 5.50 लाख रुपये है, जो कि टॉप मॉडल RZX AMT वेरिएंट के लिए 7.95 लाख रुपये तक जाती है। इसका बेस मॉडल सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही उपलब्ध है।
9 of 10
Renault Triber Global NCAP Crash Test
- फोटो : NCAP
सुरक्षित है कार
Triber भारत में सबसे सुरक्षित कारों में से एक बनकर उभरी है। इस कार ने ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट को आसानी से पास कर लिया है। ट्राइबर एमपीवी ने ग्लोबल एनसीएपी के 'सेफर कार्स फॉर इंडिया' अभियान के तहत आयोजित लेटेस्ट टेस्ट में पांच में से चार स्टार की रेटिंग हासिल की है। ट्राइबर ने ग्लोबल एनसीएपी द्वारा टेस्ट किए गए रेनो के पिछले मॉडल की तुलना में महत्वपूर्ण सुधार प्रदर्शित किए हैं। इस सेफ्टी क्रैश टेस्ट के नतीजों के मुताबिक टाइबर एमपीवी ड्राइवर और सहचालक दोनों के सिर को काफी हद तक सुरक्षित रखती है।
एडल्ट प्रोटेक्शन के लिहाज से इस एमपीवी को 4 स्टार रेटिंग मिली है। वहीं चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार रेटिंग मिली है। टेस्टिंग के दौरान जो मॉडल लिया गया था उसमें बेसिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए थें, जैसे डुअल फ्रंट एयरबैग, स्पीड अलर्ट, पार्किंग सेंसर इत्यादि। पिछले कुछ सालों में महिंद्रा मराजो के बाद ये दूसरी एमपीवी है जिसे 4 स्टार की सुरक्षा रेटिंग मिली है।