हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
Amarinder Singh and Navjot Singh Sidhu
- फोटो : Scroll.in
सियासत: पंजाब में सियासी उठापटक के बीच आज पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे कैप्टन अमरिंदर
पंजाब में सियासी उठापटक जोरों पर है और कांग्रेस में खासतौर घमासान मचा हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह दिल्ली पहुंच चुके हैं। वह आज प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से ये खबर आई है। मंगलवार को ही अमरिंदर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
दिल्ली परिवहन विभाग
- फोटो : Self
फेसलेस सर्विस : घर बैठे मिलेंगी दिल्ली परिवहन विभाग की 33 सेवाएं, शुरुआत आज से
परिवहन विभाग की 33 सेवाएं आज से फेसलेस हो जाएंगी। अब वाहन संबंधी दस्तावेज के लिए परिवहन विभाग के दफ्तर जाने की आवेदकों को जरूरत नहीं होगी। ऑनलाइन आवेदन के जरिये डुप्लिकेट ड्राइविंग लाइसेंस, पता में बदलाव, नए कंडक्टर लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, डुप्लिकेट आरसी, एनओसी, परमिट ट्रांसफर, पैसेंजर सर्विस व्हीकल बैज सहित परिवहन संबंधी अन्य ्दस्तावेज भी हासिल किए जा सकेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
हरियाली तीज
- फोटो : अमर उजाला
Hariyali Teej: हरियाली तीज आज, जानिए कैसे प्रसन्न होंगे भगवान भोले
हरियाली तीज आज मनाई जाएगी। इस दिन पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें व्रत रखेंगी। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को श्रावणी तीज या हरियाली तीज कहते हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर माता पार्वती और भगवान शिव जी की पूजा करती हैं। दूसरे दिन सुबह स्नान और पूजा के बाद व्रत पूरा करके पारण करती हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
कोरोना की तीसरी लहर: अमेरिका व ब्रिटेन में बच्चों में बढ़ा संक्रमण, हमारे लिए खतरे का संकेत
भारत में कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को अधिक नुकसान होने का अनुमान है। वहीं, अमेरिका व ब्रिटेन में बच्चों में संक्रमण के मामले पहले की दो लहर की तुलना में बढ़ गए हैं, जो हमारे लिए खतरे का संकेत हो सकता है। अलबामा, अरकंसास, लुसियाना व फ्लोरिडा में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली विश्वविद्यालय : एक ही फॉर्म से मेरिट और प्रवेश परीक्षा कोर्स के लिए कर सकते हैं आवेदन
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए जारी पंजीकरण प्रक्रिया के तहत एक ही ऑनलाइन फॉर्म में ही मेरिट व प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के लिए आवेदन किया जा सकता है। फॉर्म में कॉलेज व कोर्स को चुनने का विकल्प नहीं दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...