फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault Kwid BS6 इंजन के साथ हुई लॉन्च, बढ़ गए दाम, जानें सभी 12 वेरिएंट्स की नई कीमत

Wed, 29 Jan 2020 01:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
New Renault Kwid facelift - फोटो : Social
Renault ने अपनी लोकप्रिय एंट्री लेवल हैचबैक कार Kwid का BS6 वर्जन लॉन्च किया है। BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ लॉन्च हुई इस कार Renault Kwid BS6 के दाम में इजाफा किया गया है। कंपनी ने कार की कीमत 9 हजार रुपये बढ़ा दी है। कार के सभी वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ाई गई हैं। यहां जानिए सभी वेरिएंट्स की कीमत में कितना इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
Renault Kwid facelift - फोटो : Re

पावर

हैचबैक Renault Kwid में पहले की तरह पेट्रोल इंजन मिलता है, जो अब एक अप्रैल से लागू होने वाले कड़े उत्सर्जन मानकों के अनुरूप होगा। यह कार दो पेट्रोल इंजन के विकल्पों के साथ आता है- 0.8-लीटर और 1.0-लीटर। 0.8-लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन 54hp का पावर और 72Nm का टॉर्क पैदा करता है। जबकि 1.0-लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन 68hp का पावर और 91Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। यानी BS6 इंजन में BS4 वाली ही क्षमता होगी, इसमें कोई बदलवा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
2019 Renault Kwid facelift - फोटो : Social

गियरबॉक्स 

गियरबॉक्स की बात करें तो 1.0-लीटर इंजन में 5-स्पीड AMT (ऑटोमेटिक) और 5-स्पीड मैनुअल मिलेगा। जबकि 0.8-लीटर इंजन में सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल मिलेगा। 

4 of 5
Renault Kwid facelift - फोटो : Renault

फीचर्स 

BS6 Renault Kwid के लुक या फीचर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कार में ड्राइवर साइड एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर स्टैंडर्ड है। यह सभी वेरिएंट में मिलेंगे। कार के टॉप वेरिएंट में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपॉर्ट के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा और रियर सीट आर्म रेस्ट समेत अन्य फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Renault Kwid city k-ze - फोटो : Social

कीमत

नई अपडेटेड कार की कीमत 2.92 लाख रुपये से शुरू होती है। Renault Kwid अभी भी 12 वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। बीते साल 2019 के अक्टूबर में इस कार का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया गया था। उस समय इसकी शुरुआती कीमत 2.83 लाख रुपये थी। यहां जानिए सभी वेरिएंट्स की कीमत। 
 
वेरिएंट BS6 कीमत (रुपये) BS4 कीमत (रुपये) अंतर (रुपये)
STD 2.92 लाख 2.83 लाख 9000
RxE 0.8 3.62 लाख 3.53 लाख 9000
RxL 0.8 3.92 लाख 3.83 लाख 9000
RxT 0.8 4.22 लाख 4.13 लाख 9000
RxT 1.0 4.42 लाख 4.33 लाख 9000
RxT (O) 1.0 4.50 लाख 4.41 लाख 9000
RxT AT 1.0 4.72 लाख 4.63 लाख 9000
RxT (O) AT 1.0 4.79 लाख 4.70 लाख 9000
Climber 4.63 लाख 4.54 लाख 9000
Climber (O) 4.71 लाख 4.62 लाख 9000
Climber AT 4.93 लाख 4.84 लाख 9000
Climber (O) AT 5.01 लाख 4.92 लाख 9000
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें